Thursday, March 5

Google News Sports Digest Hindi

National Games: नेशनल गेम्स 2025 में कुल 35 खेल स्पर्धाओं में सभी खिलाड़ी (National Games) अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।

CM Pushkar Dhami
image source via getty images

इस समय देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेशनल गेम्स 2025 (National Games) की अगल-अलग खेल स्पर्धाएं खेली जा रही हैं। इसी बीच (National Games) राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यहां पहुंचे हैं। तब उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

National Games की मेजबानी करके उत्तराखंड ने रचा इतिहास :-

38वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करते हुए इस बार उत्तराखंड राज्य ने इतिहास ही रच डाला है। तभी तो इस बार (National Games) कुल 35 खेल स्पर्धाओं में पूरे देश से करीब दस हजार खिलाड़ी 3674 पदकों के लिए अपनी क्षमताओं का काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

CM Pushkar Dhami
image source via getty images

इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने यहां पर पहुंचे हैं। इस (National Games) दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात भी की।

मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में चमका उत्तराखंड :-

38वें नेशनल गेम्स (National Games) में उत्तराखंड राज्य ने पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने एक स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर अपना अभी तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जब से यह राज्य बना है तब से लेकर छह राष्ट्रीय खेल हुए हैं। लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इतने पदक जीते हों।

CM Pushkar Dhami
image source via getty images

जब से इन नेशनल गेम्स (National Games) शुरुआत हुई है तभी से ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में इस राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में अपनी बढ़त बना रहे हैं। इस बार नेशनल गेम्स में उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य की झोली में पहला पदक डाला था। वहीं इसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया था।

CM Pushkar Dhami
image source via getty images

इसके बाद इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी व हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में राज्य को टॉप 11 में पहुंचा दिया था। इस प्रतियोगिता में अभी तक उत्तराखंड को एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक मिल चुके हैं। वहीं इससे पहले साल 2023 गोवा में हुए नेशनल गेम्स (National Games) में उत्तराखंड को वुशु में मात्र एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। तब हर्षित शर्मा ने यह पदक जीता था। लेकिन इस बार उन्होंने राज्य के लिए रजत पदक जीता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version