रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। उनका दौरा 4-5 दिसंबर से शुरू होगा। रूस के राष्ट्रपति के भारत के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर रहने वाली है।

पुतिन का यह दौरा दोनों देशों के लिए काफी अहम रहने वाला है। वो भले ही राष्ट्रपति हैं लेकिन उनकी खेलों में भी गहरी रुचि है। तो चलिए जानते हैं कि प्रेजिडेंट पुतिन को किन खेलों में महारत हासिल है।

23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ रहे पुतिन

Russia President Vladimir India Visit. Know Which Sports Putin Plays
Russia President Vladimir India Visit. Know Which Sports Putin Plays

बता दें, कि पुतिन भारत के दौरे में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हैं। ब्लादिमीर चार सालों के लंबे समय के बाद भारत आ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति आखिरी बार साल 2021 में भारत आए थे तब भी उन्होंने भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। हालांकि उनका यह दौरा पिछली यात्राओं के मुकाबले काफी अहम माना जा रहा है।

पुतिन 4 दिसंबर की शाम को नई दिल्ली आएंगे। इसके बाद वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके बाद ब्लादिमीर भारतीय प्रधानमंत्री के न्योते पर निजी रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे।

11 साल की उम्र में शुरू की थी जूडो की ट्रेनिंग

पुतिन भले ही सख्त प्रशासक के रूप में पहचाने जाते हों, लेकिन खेलों में उनकी गहरी रुचि है। ब्लादिमीर कई खेलों में माहिर हैं जिसमें जूडो, आइस हॉकी, फुटबॉल और घुड़सवारी शामिल हैं। रूसी राष्ट्रपति अपने जीवन के अधिकांश समय मार्शल आर्ट का अभ्यास करते रहे हैं, जिसमें उनका ध्यान जूडो और साम्बो पर केंद्रित रहा है।

पुतिन ने मात्र 11 साल की उम्र में जूडो की ट्रेनिंग लेना शुरू की थी। 12 साल की उम्र में उन्होंने साम्बो की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी। ब्लादिमीर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग इसलिए लेना चाहते थे ताकि वो आत्मरक्षा सीख सकें। वो अपनी फिटनेस में सुधार करना चाहते थे। सोशल मीडिया साइट्स पर कई बार रूसी राष्ट्रपति के फोटो और वीडियो भी वायरल होते रहे हैं जिसमें वह जूडो खेलते नजर आए हैं।

आइस हॉकी के भी शौकीन हैं राष्ट्रपति पुतिन

पुतिन को सिर्फ इन्हीं खेलों का शौक नहीं है बल्कि आइस हॉकी में भी उनकी गहरी दिलचस्पी है। वह हॉकी खेलने के लिए बर्फ पर स्केटिंग भी करते हैं। 2019 में, पुतिन ने आइस हॉकी खेलते हुए आठ गोल किए थे। उस मैच में उन्होंने सामने वाली टीम को 14-7 से धूल चटाई थी। ब्लादिमीर 2016 में आइस हॉकी खेलते हुए गिर गए थे, जिसमें उनको मामूली चोट आई थी। यही नहीं, पुतिन घुड़सवारी के भी काफी शौकीन हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version