Saturday, June 20

Key to the Success of Gujrat Titans: आईपीएल 2023 का समापन होने जा रहा है। ये इसका 16वां संस्करण है। इन सालों में कई टीमों ने विश्व की सबसे बड़ी लीग कहे जाने वाली लीग आईपीएल में हिस्सा लिया है। इस दौरान कई टीमें आई ‘तू चल मैं आता हूं’ वाली बात को सिद्ध करते हुए आई और गई। लेकिन कुछ टीमें सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गई। आज के इस लेख में हम एक ऐसी ही टीम की बात करने जा रहे हैं जो अपने पहले ही सीजन से लगातार शानादार प्रदर्शन कर रही है। जी हां, दरअसल हम 2022 में अपने पहले ही आईपीएल साल में ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली नई टीम गुजरात टाइटंस की बात कर रहे हैं। कई लोगों का मानना था कि गुजरात टाइटंस पहले साल में होने की वजह ऐसे ही जीत गई, लेकिन साल 2023 के फिर से शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर से इस टीम ने साबित कर दिया कि ये तुक्के में मिली सफलता नहीं, बल्कि अपनी ताकत व कमाल के रणनिती के चलते ऐसा कर पा रही है।

गिल दा मामला

आईपीएल 2023 के सीजन में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़े मैच विनर बन के उभरे हैं। इस साल उन्होंने 165 रन की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ तीन शतक लगाए हैं। उन्होंने पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था। इसके बाद दो बैक टू बैक शतक रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाए हैं। उनकी इस शानदार फॉर्म ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटस को एक बार फिर से फाइनल तक पहुंचाया है।


नेहरा जी और हार्दिक पांड्या

किसी भी टीम की हार या जीत सबसे ज्यादा उसके कप्तान व कोच के द्वारा लिए गए कड़े फैसलों पर निर्भर करती है। एक तरफ जहां कोच मैदान के बाहर रणनीतियां बनाता तो वहीं, दूसरी तरफ मैदान के अंदर कप्तान टीम के कोच की बातों पर अमलीजामा पहनाने का काम करता है। गुजरात की टीम भी इस बात को सिद्ध करते हुए आगे बढ़ रही है। गुजरात के कोच आशिष नेहरा और कप्तान हार्दिक पांड्या की जोड़ी अपनी टीम को मुश्किलों से बखूबी बाहर निकाल रही है। साल 2022 में जब आशिष नेहरा को गुजरात टाइटंस का कोच बनाया गया था उसके ठीक बाद हार्दिक पांड्या को उन्होंने टीम की कप्तानी सौंप दी। इसके बाद से इन दोनों की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल की एक सफल टीम बना दिया।


सभी है मैच विनर 

वर्तमान समय में गुजरात की टीम आईपीएल की सबसे शानदार टीम में से एक है। इसके पीछे की वजर है उसके खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन। इस टीम में बल्लेबाजी के लिए एक तरफ जहां शुभमन गिल, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज है। वहीं, दूसरी तरफ राशिद खान, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा जैसे गेंदबाज टीम दूसरी टीम के लिए बवाल बन कर सामने आते हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या के पास दुनिया के बेस्ट हरफनमौला खिलाड़ी होने का अनुभव है। ये ही कारण है कि इस टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर मौजूद हैं।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version