Tuesday, February 17

Chess Olympiad: भारत ने चेस ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad) में इस बार इतिहास रच दिया है। इस बार भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने पहली बार चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता है। भारत के पीएम मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। तब उन्होंने न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित करते हुए शतरंज ओलंपियाड के विजेताओं को बधाई दी। इस पर पीएम मोदी ने कहा है कि यह सदी में पहली बार हुआ है।

Chess Olympiad पीएम मोदी ने दिया बयान :-

PM Modi
image source : X

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस समय भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। इस समय भारत ऊर्जा और सपनों से भरा हुआ है। क्यूंकि आज हर दिन नए रिकॉर्ड और नए कीर्तिमान बन रहे है। तभी तो आज भारत ने चेस ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad) में (पुरुष और महिला) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। ऐसा कारनामा एक सदी में पहली बार हुआ है। ऐसा कारनामा करते हुए हमारे देश भारत को इन सभी शतरंज खिलाड़ियों पर गर्व है।

Chess Olympiad बेटों के बाद बेटियों ने किया गौरवान्वित :-

Chess Olympiad: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, चेस ओलंपियाड की ओपन कैटेगरी में पहली बार जीता गोल्ड
image source : X

इस बार 45वें शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad) में भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल कर लिया है। क्यूंकि यह शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार बेटों और बेटियों ने स्वर्ण जीता है। इस बार 45वें शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad) में पुरुष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया और महिला टीम ने अजरबैजान को इसी अंतर से हराया।

Chess Olympiad में पुरुषों ने 21 और महिलाओं ने 19 अंक किए हासिल :-

इस बार 45वें शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad) में डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी, आर प्रज्ञानंद, विदित गुजराती और पी हरिकृष्णा की पुरुष टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और कुल 22 में से 21 अंक हासिल किए थे। वहीं इसके अलावा इस बार पुरुष केटेगरी में अमेरिका ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य जीता।

Indian women's team
image source : X

इसके अलावा इस बार 45वें शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad) में डी हरिका, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की महिला टीम ने 19 अंक हासिल किए। वहीं इसके अलावा इस बार महिला केटेगरी में कजाकिस्तान को रजत और अमेरिका को कांस्य मिला है। इसके अलावा इस बार भारतीय खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है।

Chess Olympiad 2024: D Gukesh Gives a Crushing Defeat To Wei Yi Of China In Chess Olympiad, India Remains On Top
Chess Olympiad 2024: D Gukesh Gives a Crushing Defeat To Wei Yi Of China In Chess Olympiad, India Remains On Top / getty image

इसके अलावा इस बार 45वें शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad) में भारत के पुरुष खिलाड़ी डी गुकेश ने शीर्ष बोर्ड पर जबकि अर्जुन ने तीसरे बोर्ड पर स्वर्ण पदक जीता। वहीं इसके अलावा इस बार महिलाओं में दिव्या देशमुख ने तीसरे और वंतिका अग्रवाल ने चौथे बोर्ड पर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं इससे पहले साल 2014 में और साल 2022 में पुरुषों ने कांस्य पदक और महिलाओं ने साल 2022 में कांस्य पदक जीता था।

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, चेस ओलंपियाड की ओपन कैटेगरी में पहली बार जीता गोल्ड

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version