Friday, February 13

Corona in Paris Olympics

ग्रेट ब्रिटेन के तैराक एडम पीटी ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक फाइनल के बाद COVID के लिए सकारात्मक परिक्षण किया गया। वह फाइनल में इटली के गोल्ड मेडलिस्ट निकोलो मार्टिनेंघी और अमेरिकी निक फिंक के साथ खड़े रहे। अमेरिकी खेल अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहें हैं और निक फिंक को टेस्ट करने की पुष्टि नही की है।

Corona in Paris Olympics
Corona in Paris Olympics

पेरिस ओलंपिक में कोरोना की एंट्री हो गई है। ब्रिटेन के तैराक एडम पीटी ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। यह मेडल उन्होंने 28 जुलाई को जीता था और 29 जुलाई को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

वह प्रेस कांफ्रेंस में अमेरिका के निक फिंक के साथ शामिल भी हुए। मेडल मुकाबले में वह गोल्ड जीतने वाले इटली के निकोलो मार्टिनेंघी के साथ भी सम्पर्क में आए थे।

Corona in Paris Olympics: स्वस्थ ना होने के बाद भी उतरे फाइनल में 

ब्रिटिश तैराकी अधिकारियों के अनुसार एडम पीटी रविवार से ही ठीक महसूस नही कर रहे थे। लेकिन इसके बाद भी वह फाइनल मुकाबलें में हिस्सा लेने उतरे। अन्य एथलीट के साथ भी उन्हें बातचीत करते हुए देखा गया। फाइनल के बाद ही उनकी तबियत अचानक से बिगाड़ गई और सोमवार सुबह जाँच करने पर उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

Corona in Paris Olympics
Corona in Paris Olympics

अमेरिका की स्विमिंग दल की तरफ से कहा गया कि वे ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरत रहें हैं। हालाँकि, अभी तक यह नही बताया गया कि क्या फिंक का टेस्ट किया गया है कि नही। 

Corona in Paris Olympics: COVID-19 को लेकर कोई नियम नही

पेरिस ओलंपिक में कोई COVID-19 को लेकर कोई नियम नही है। साल 2021 में जापान के टोक्यो में हुए ओलंपिक के दौरान कोरोना के नियम काफी सख्त थे। सभी इवेंट बिना फैंस के करवाए गये थे।

ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीटी फिंक इस सप्ताह के बाद होने वाले अन्य इवेंट में हिस्सा लेने की लिया समय पर ठीक हो जाएंगे। टोक्यो में पीटी ने 3 गोल्ड मेडल समेत कुल 4 मेडल जीते थे।    

Corona in Paris Olympics:फाइनल के अगले दिन किया गया जाँच 

एडम पीटी (Adam Peaty) के कोरोना पॉजिटिव होने की घोषणा उस प्रेस कांफ्रेंस के एक दिन के बाद आई, जिसमे उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल के बाद अमेरिकी सिल्वर मेडलिस्ट निंक फिंक और गोल्ड मेडलिस्ट निकोलो मार्टिनेंघी के साथ भाग लिया था।

Corona in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में हुआ कोरोना की एंट्री, ब्रिटिश तैराक की बिगड़ी हालत 
Corona in Paris Olympics

रविवार की रात पोडियम पर पीटी ने मार्टिनेंघी को उन्होंने गले भी लगाया था। ब्रिटेन ने दोपहर बाद जारी एक बयान में कहा कि,’ फाइनल के बाद पीटी की स्थिति बिगाड़ गई। सोमवार सुबह जल्दी ही उनका COVID-19 टेस्ट किया गया उस समय पीटी पॉजिटिव पाए गए थे।   

यह भी पढ़ें:- How to Make a Career In Boxing: अगर आप भी बॉक्सिंग में रखते हैं रूचि तो आप कैसे बना सकते हैं मुक्केबाजी में करियर, जानिए सबसे आसान तरीका

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version