Friday, February 13

Mens Olympic Football Winners List

Mens Olympic Football Winners List: समर ओलंपिक का 33वां संस्करण (Paris Olympics 2024) 26 जुलाई से पेरिस में शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस साल भी कई देश फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जब साल 1900 में पहली बार ओलंपिक में फुटबॉल खेल को शामिल किया गया था, तब इस प्रतियोगिता में 3 फुटबॉल क्लब (पेरिस से क्लब फ़्रैंकैस, लंदन से अप्टन पार्क और ब्रुसेल्स से यूनिवर्सिटे डी ब्रुक्सेल्स) ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया था।

गौरतलब हो कि, समर ओलंपिक इतिहास में अब तक सिर्फ दो संस्करणों में ही ऐसा हुआ है, जिसमें फुटबॉल प्रतियोगिता शामिल नहीं रही है। साल 1986 में ओलंपिक के पहले संस्करण में और 1932 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में फुटबॉल प्रतियोगिता नहीं आयोजित हुई थी। इसके अलावा, 1996 के अटलांटा ओलंपिक में पहली बार महिलाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, तब से लेकर सभी संस्करणों में इस प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है।

1908 के लंदन ओलंपिक में पहली बार हुई थी राष्ट्रीय टीमों की एंट्री

Hungaryl Football Team (Mens Olympic Football Winners List)
Olympic football certificate, 1908 (Mens Olympic Football Winners List)

साल 1908 में आयोजित हुए लंदन ओलंपिक में पहली बार राष्ट्रीय टीमों को हिस्सा लेने का मौक़ा मिला, लेकिन तब प्रोफेशनल फुटबॉलर्स को ओलंपिक में अपने देश की टीम का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से प्रोफेशनल फुटबॉललर्स को भी ओलंपिक में अपने देश की फुटबॉल टीम में खेलने का मिला।

बता दें कि, 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक तक ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले फुटबॉल खिलाडियों की उम्र 23 वर्ष या उससे कम होनी आवश्यक थी, लेकिन 1996 के अटलांटा ओलंपिक से किसी एक टीम में 23 वर्ष से अधिक आयु के तीन खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी गई। हालाँकि, महिला टीमों के लिए इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।

हंगरी और ग्रेट ब्रिटेन ने फुटबॉल जीते हैं सबसे ज्यादा ओलंपिक गोल्ड मेडल

Hungaryl Football Team (Mens Olympic Football Winners List)
Hungary Football Team, Olympics 1968 (Mens Olympic Football Winners List)

ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड हंगरी और ग्रेट ब्रिटेन के नाम दर्ज है। दोनों टीमों ने 3-3 बार गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि, हंगरी ने 1952, 1964 और 1968 में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि ग्रेट ब्रिटेन ने 1900, 1908 और 1912 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इन दोनों टीमों के अलावा, ब्राजील, अर्जेंटीना, सोवियत संघ और उरूग्वे 2-2 बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

फुटबॉल में सबसे ज्यादा ओलंपिक मेडल है ब्राजील के नाम दर्ज

Mens Olympic Football Winners List
Brazil Football Team (Mens Olympic Football Winners List)

ओलंपिक इतिहास में फुटबॉल में सबसे ज्यादा मेडल ब्राजील ने जीता है। उन्होंने अब तक 7 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें 2 सिल्वर, 3 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। बता दें कि, ब्राजील ने आखिरी बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीता था। वह उससे ठीक पहले के ओलंपिक (टोक्यो 2016) में भी गोल्ड मेडलिस्ट थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि, वह पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल्स की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं!

ओलंपिक के हर संस्करण में फुटबॉल में मेडल जीतने वाले सभी देशों की सूची | Mens Olympic Football Winners List

ओलंपिक गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल ब्रॉन्ज मेडल
टोक्यो 2020 ब्राजील स्पेन मेक्सिको
रियो 2016 ब्राजील जर्मनी नाइजीरिया
लंदन 2012 मेक्सिको ब्राजील दक्षिण कोरिया
बीजिंग 2008 अर्जेंटीना नाइजीरिया ब्राजील
एथेंस 2004 अर्जेंटीना पराग्वे इटली
सिडनी 2000 कैमरून स्पेन चिली
अटलांटा 1996 नाइजीरिया अर्जेंटीना ब्राजील
बार्सिलोना 1992 स्पेन पोलैंड घाना
सियोल 1988 सोवियत संघ ब्राजील पश्चिम जर्मनी
लॉस एंजिल्स 1984 फ्रांस ब्राजील यूगोस्लाविया
मॉस्को 1980 चेकोस्लोवाकिया पूर्वी जर्मनी सोवियत संघ
मॉन्ट्रियल 1976 पूर्वी जर्मनी पोलैंड सोवियत संघ
म्यूनिख 1972 पोलैंड हंगरी सोवियत संघ – पूर्वी जर्मनी
मेक्सिको सिटी 1968 हंगरी बुल्गारिया जापान
टोक्यो 1964 हंगरी चेकोस्लोवाकिया जर्मनी
रोम 1960 यूगोस्लाविया डेनमार्क हंगरी
मेलबर्न 1956 सोवियत संघ यूगोस्लाविया बुल्गारिया
हेलसिंकी 1952 हंगरी यूगोस्लाविया स्वीडन
लंदन 1948 स्वीडन यूगोस्लाविया डेनमार्क
बर्लिन 1936 इटली ऑस्ट्रिया नॉर्वे
एम्सटर्डम 1928 उरुग्वे अर्जेंटीना इटली
पेरिस 1924 उरुग्वे स्विट्ज़रलैंड स्वीडन
एंटवर्प 1920 बेल्जियम स्पेन नीदरलैंड
स्टॉकहोम 1912 ग्रेट ब्रिटेन डेनमार्क नीदरलैंड
लंदन 1908 ग्रेट ब्रिटेन डेनमार्क नीदरलैंड
सेंट लुईस 1904 कनाडा क्रिश्चियन ब्रदर्स कॉलेज (यूएसए) सेंट रोज़ पैरिश (यूएसए)
पेरिस 1900 ग्रेट ब्रिटेन फ्रांस बेल्जियम

Mens Olympic Football Winners List

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version