Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक की शुरुआत इसी महीने की 26 तारीख से होने वाली है। यह लीग 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा लेकिन इससे पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पेरिस डायमंड लीग से बाहर हो गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा पूरी तरह से फिट नही हैं इसलिए उन्होंने ये फैसला किया है कि वों इस लीग में प्रतिभाग नही करेंगे।

नीरज चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से हैमस्ट्रिंग के अंदरूनी हिस्से की मांसपेशियों में चोट की वजह से जूझ रहे हैं। ट्रेनिंग और थ्रो के दौरान उन्हें असहजता हो रही है और यही वजह है कि उन्होंने पेरिस डायमंड लीग से नाम वापस ले लिया है। ऐसे में ये खबर भारतीय फैंस के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नही है।
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने कहा अभी मै फिट नही

नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी चोट को लेकर बयान दिया है कि वों ट्रेनिंग और थ्रो के दौरान ब्लाकिंग करने वाले अपने पैर को मजबूत बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रहे हैं। नीरज ने बताया कि वो कुछ और टूर्नामेंट खेल सकते थे लेकिन अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने डायमंड लीग से अपना नाम वापस लिया है।
Neeraj Chopra: हाल ही में जीत था गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा ने अभी हाल ही में पावो नुरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने बताया कि वो अब सोच समझकर ही किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा जोखिम नही लेना चाहते। उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल जीतना अच्छा है लेकिन पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए उन्हें और भी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है।
उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा को ट्रेनिंग के दौरान हो रही परेशानी ज्यादा बड़ी ना हो, क्यूंकि अगर ऐसा हुआ तो भारत को पेरिस ओलंपिक के लिए ये बहुत बड़ा झटका हो सकता है।







