Saturday, February 14

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को अपने देश को पहला ओलंपिक का मेडल भी दिला दिया है। मनु भाकर ने शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं मनु भाकर ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर भी बन गई है।

Manu Bhaker
image source : X

अब इसी के साथ तीसरे दिन सभी भारतीय फैंस को ज्यादा मेडल की आस होगी।आज रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता भी पेरिस ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन अपने फाइनल मैच में जीत हासिल करते हुए भारत की मेडल टैली को और आगे बढ़ाना चाहेंगे। इसी को लेकर अब ऐसे में जानते है पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के तीसरे दिन के पूरे शेड्यूल के बारे में।

Paris Olympics 2024 बैडमिंटन :-

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

पुरुष युगल (ग्रुप चरण) :- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल (जर्मनी) – 12PM

महिला युगल (ग्रुप चरण) :- अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा (जापान) – 12:50 PM

पुरुष एकल (ग्रुप चरण) :- लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैरेगी (बेल्जियम) – 5:30 PM

Paris Olympics 2024 निशानेबाजी :-

Manu Bhaker
image source : X

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन :- मनु भाकर और सरबजोत सिंह, रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा – 12:45 PM

पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन :- पृथ्वीराज तोंडईमान- 1 PM

10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल :- रमिता जिंदल – 1 PM

10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल :- अर्जुन बबूता – 3:30 PM

Paris Olympics 2024 टेनिस :-

Rohan Bopanna
image source : X

रोहन बोप्नना और श्रीराम बालाजी :- मेंस डबल राउंडर (अगर क्वालीफाई होते है)- 3:30 PM

Paris Olympics 2024 हॉकी :-

पुरुष पूल बी मैच :- भारत बनाम अर्जेन्टीना- 4:15 PM

Paris Olympics 2024 आर्चरी :-

तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव :- मेंस रिकर्व टीम क्वार्टरफाइनल – 6:30 PM

तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव :- मेंस रिकर्व टीम सेमीफाइनल (अगर क्वालीफाई होते है तो)- 7:40 PM

तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव :- मेंस रिकर्व टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच (अगर सेमीफाइनल हार जाते है)- 8:18 PM

तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव :- मेंस रिकर्व टीम गोल्ड मेडल मैच ( अगर क्वालीफाई हो जाते है)- 8:41 PM

Paris Olympics 2024 टेबल टेनिस :-

महिला एकल (राउंड ऑफ 32) :- श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर)- 11:30 PM

मनिका बतरा बनाम प्रथिका (फ्रांस) :- महिला सिंग्लस राउंड- 12:30 AM (30 जुलाई)

ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में ली 2-0 से अजेय बढ़त

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version