Monday, February 2

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज गोल्फ, कुश्ती के मुकाबलों के अलावा भारतीय दल को एथलेटिक्स में सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा से जैवलिन थ्रों में गोल्ड मेडल की आस लगी होगी। आज भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन से खेलेगी। यह मुकाबला आज शाम साढे पांच बजे से शुरू होगा।

Paris Olympic 2024: पिता की राह ने बदल दी जिंदगी, पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का साथ देगा यह जैवलिंग स्टार  
Paris Olympic 2024

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 के खेलों में सात अगस्त का दिन भारत के लिए काफी निराशा भरा रहा था। इस बार कुश्ती में अपना मैडल पक्का कर चुकी भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को अचानक से वजन ज्यादा होने की वजह से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। तभी तो विनेश के अचानक डिस्क्वालिफिकेशन की खबर सामने आने से पूरे देश का दिल टूट गया।

Indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 में 13वें दिन यानी आज भारत को जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा से गोल्ड की आस होगी। नीरज पिछले ओलंपिक के इस स्पर्धा में डिफेंडिंग चैंपियन भी है। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम आज शाम साढ़े पांच बजे स्पेन से ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। आइए जानते है कि आज भारत किस – किस खेलों में भाग लेने वाला है।

Paris Olympics 2024 गोल्फ :-

Aditi Ashok
image source : X

महिला व्यक्तिगत :- अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12.30 बजे

Paris Olympics 2024 एथलेटिक्स :-

Jyoti Yaraji
image source : X

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड :- ज्योति याराजी – दोपहर 2.05 बजे

पुरुष भाला फेंक फाइनल :- नीरज चोपड़ा रात – 11.55 बजे

Paris Olympics 2024 कुश्ती :-

Aman Sehrawat
image source : X

पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल) :- अमन सहरावत – दोपहर 2.30 बजे

महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल) :- अंशु मलिक- दोपहर 2:30 बजे

Paris Olympics 2024 हॉकी :-

पुरुष कांस्य पदक मैच :- भारत बनाम स्पेन : शाम 5.30 बजे

Paris Olympics 2024 टेबल टेनिस टीम स्पर्धा में हारी महिला टीम :-

Paris Olympics 2024 भारत की अर्चना कामथ के महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में कुछ देर तक चुनौती पेश करने के बाद भारतीय टीम को जर्मनी से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय महिला टीम की हार से देश का पेरिस ओलंपिक में टेबल टेनिस स्पर्धा में अभियान भी समाप्त हो गया।

Paris Olympics 2024 भालाफेंक में अन्नु रानी से मिली निराशा :-

Paris Olympics 2024 भारत की भालाफेंक खिलाड़ी अन्नु रानी एक बार फिर विश्व स्तर पर प्रभावित नहीं कर पाई और अपने बेहद खराब प्रदर्शन के बाद क्वालीफिकेशन दौर से भी अब बाहर हो गई। भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अन्नु ने 55.81 मीटर के साथ शुरूआत की और अगले दो प्रयासों में 53.22 मीटर और 53 . 55 मीटर भाला फेंका पाई। तभी तो वह ग्रुप ए में 16 प्रतियोगियों में 15वें और कुल 26वें स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं सुनील तनेजा, जो अपने शानदार कमेंट्री से लोगों के दिलों पर कर रहें हैं राज

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version