Monday, February 2

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ बुधवार को खेल पंचाट (कैस) में अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए। भारतीय दल में शामिल भारतीय ओलंपिक संघ के एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि भी की है।

Paris Olympics: How Athlete Reduce Weight
Paris Olympics: How Athlete Reduce Weight

Paris Olympics 2024 एक सूत्र ने बताया है कि, “हाँ हमको इस बारे में पता चला है। यह सब उनकी टीम के द्वारा ही किया गया है।” इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को स्वर्ण दिलाने से एक जीत की दूरी पर खड़ी भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोवर्ग के फाइनल में वजन के लिए खड़ी हुई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला था। जिसके चलते हुए उनको अपने करियर के सबसे बड़े दिन अयोग्य करार होकर ओलंपिक से बाहर होना पड़ा है।

Paris Olympics 2024 आज सुबह होगा अपील पर फैसला :-

Mother's Struggles Made Her a Wrestler After Losing Her Father in Childhood, Know the Painful Story of Vinesh Phogat
Mother’s Struggles Made Her a Wrestler After Losing Her Father in Childhood, Know the Painful Story of Vinesh Phogat

Paris Olympics 2024 ओलंपिक खेलों के दौरान या उद्घाटन समारोह से पहले 10 दिनों की अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के मध्यस्थता द्वारा समाधान के लिए यहां खेल पंचाट के एक तदर्थ विभाग को स्थापित किया गया है। अब विनेश फोगाट के मामले की सुनवाई आज सुबह होने वाली है। इसके बाद अब सेमीफाइनल में विनेश से हारने वाली क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज ने फाइनल में उनकी जगह खेलने वाली है।

Paris Olympics 2024 पूरी कोशिश के बावजूद डिस्क्वालिफाई :-

Paris Olympics 2024 6 अगस्त मंगलवार को अपने तीन कठिन मुकाबलों के बाद शरीर में पानी कमी के बावजूद विनेश ने केवल थोड़ी मात्रा में ही पानी पिया था। वजन कम करने के लिए अपने बाल भी कटवाए थे। वहीं इसके अलावा पूरी रात जागकर कसरत भी करती रही थी। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह अपने वजन की निर्धारित सीमा से अधिक नहीं जा पाए।

Grand Prix of Spain 2024: पेरिस ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट ने किया धमाका, स्पेन में जीता गोल्ड
image source : X

Paris Olympics 2024 इसके बाद भी जब बुधवार को उनके मुकाबले से पहले उनका वजन किया गया था तो वह 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। जिसके चलते हुए विनेश को इस फाइनल मुकाबले से पहले ही डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। जब इस घटना के बाद विनेश ओलंपिक खेल गांव के एक पोली क्लिनिक में हुई घटनाओं के भावनात्मक और शारीरिक आघात से उबर रहीं थी। तभी दूर नयी दिल्ली में एक विवाद शुरू हो गया। जहां पर भारत के राजनेताओं ने इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों पर पलटवार किया।

ये भी पढ़ें: जानिए 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में कैसा रहने वाला है भारत का शेड्यूल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version