Wednesday, June 10

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में भारत के निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने अपने पहले ओलंपिक में ही कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस बार पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में उन्होंने कांस्य पदक जीता है। इस जीत के बाद अब उनको महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

Swapnil Kusale
image source : X

Paris Olympics 2024 इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन ओलंपिक के खेलों में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को बधाई भी दी है और साथ ही साथ एक करोड़ रूपये देने की घोषणा भी की है। इस जीत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, मैं स्वप्निल कुसले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार उनकी हर संभव मदद भी करेगी। स्वप्निल कुसाले इस पूरे राज्य के गौरव है। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस ओलम्पियन के पिता सुरेश से बात की।

Paris Olympics 2024 स्वप्निल कुसाले ने भारत को दिलाया तीसरा ब्रॉन्ज मेडल :-

Paris Olympics 2024 अपने इस खेल में भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने अपना फोकस बनाते हुए शानदार वापसी की और अपने देश भारत को इस पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में पहली बार कांस्य पदक दिलाया है। इसके अलावा वो क्वालीफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे थे।

Swapnil Kusale
image source : X

Paris Olympics 2024 इसके बाद फाइनल में आठ निशानेबाजों में खेलते हुए उन्होंने कुल 451.4 स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। और इस प्रतियोगिता का ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने नाम किया। इससे पहले वह एक समय छठे स्थान पर चल रहे थे और बाद में शानदार खेल दिखाते हुए उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था।

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में आये तीन मेडल :-

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में अभी तक भारत के खाते में केवल 3 ही मेडल आए है और तीनों ही कस्य पदक है। उनसे पहले भारत के लिए मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीता था। तभी तो भारत के लिए ओलंपिक इतिहास में पहली बार निशानेबाजों ने तीन पदक एक ही खेलों में जीते हैं।

Paris Olympics 2024 राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कुसाले को बधाई :-

Draupadi Murmu
image source : X

पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में कांस्य पदक जीतने पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल जगत ने निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है। कुसाले की जीत पर राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बहुत – बहुत बधाई। वह पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बने है।

pm modi
image source : X

Paris Olympics 2024 भारत ने पहली बार एक ही ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते है। इस तरह इन सभी निशानेबाजों ने भारत को काफी गौरवान्वित किया है। मैं आगामी स्पर्धाओं के लिए स्वप्निल कुसाले को शुभकामना देती हूं। वहीं अब मैं स्वप्निल कुसाले को भविष्य में और कामयाबी पाने के लिये शुभकामना देती हूं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने स्वप्निल कुसाले के प्रदर्शन को बेजोड़ करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि, स्वप्निल कुसाले की इस बड़ी उपलब्धि से प्रत्येक भारतीय खुशी से सराबोर है।”

Paris Olympics 2024 रेलवे ने दिया स्वप्निल को बड़ा तोहफा :-

Eknath Shinde
image source : X

पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को सेंट्रल रेलवे के खेल प्रकोष्ठ में अब विशेष कार्य अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। क्यूंकि इससे पहले कुसाले टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रही है। ओलंपिक से लौटने पर उनको सम्मानित भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: एमएस धोनी के जीवन से कैसे प्रेरित हैं ब्रॉन्ज मेडल विजेता स्वप्निल कुसाले? जानिए इसके पीछे की कहानी

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version