Friday, February 27

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 अब समाप्त हो चुका है। इस बार अमेरिका सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला देश भी रहा है। इसके अलावा अमेरिका ही इस बार अकेला ऐसा देश रहा है जिसने 100 से ज्यादा मेडल अपने नाम किए है। लेकिन इस बार एक ऐसे देश ने भी इन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था जिसकी आबादी 2 लाख से भी कम थी।

Peris Olympic 2024
Peris Olympic 2024

Paris Olympics 2024 इस देश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने केवल 4 ही एथलीट ही भेजे थे। इस बार इस देश ने एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता है। वहीं इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 84 देश ऐसे रहे है जिन्होंने इस बार कम से कम एक मेडल तो जीत कर अपने नाम किया है।

gold medal
image source : X

Paris Olympics 2024 वहीं इसके अलावा इस बार चीन मेडल टैली में दूसरे, जापान तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे, फ्रांस पांचवें और भारत 71वें नंबर पर रहा है। लेकिन इस बार कई ऐसे देश रहे है जिनके खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी दुनिया को ही हैरान के दिया था।

Paris Olympics 2024 2 लाख से कम जनसंख्या वाले देश का बड़ा कारनामा :-

Julian Alfred
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में केवल 1.8 लाख जनसंख्या वाले छोटे से देश सेंट लूसिया ने सिर्फ चार एथलीट ही भेजे थे और दो मेडल जीत कर अपने नाम कर लिए थे। इस बार इस देश ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है। इस बार यह देश भी मेडल टेबल में भारत से ऊपर रहा है। सेंट लूसिया के लिए दोनों मेडल महिला स्प्रिंट धावक जूलियन अल्फ्रेड ने जीते है। इन्होने महिलाओं की 100 मीटर रेस में गोल्ड और 200 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था।

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक में इन देशों ने भी किया हैरान :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में सेंट लूसिया ले अलावा भी कई ऐसे देश रहे है जिनकी जनसंख्या बेहद कम थी लेकिन उनके एथलीट ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते है। इन देशों में नार्वे और स्लोवेनिया जैसे देश शामिल हैं।

America player
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार नॉर्वे ने अपनी 56 लाख की जनसंख्या होने के बावजूद चार गोल्ड समेत कुल 8 मेडल जीते हैं। वहीं इसके अलावा स्लोवेनिया की जनसंख्या तो 22 लाख भी नहीं है लेकिन फिर भी उसने 2 गोल्ड मेडल समेत 3 मेडल जीते थे। वहीं इसके अलावा भारत की जनसंख्या 140 करोड़ की आबादी से भी ज्यादा है लेकिन फिर भी उनके केवल 6 ही मेडल आये है।

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले पांच देश :-

1. यूएसए – 126 मेडल

2. चीन – 91 मेडल

3. जापान – 45 मेडल

4. ऑस्ट्रेलिया – 53 मेडल

5. फ्रांस – 64 मेडल

71. भारत – 6 मेडल

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला आज, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स सुनाएगा फैसला

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version