Saturday, June 13

Paris Paralympic 2024: पेरिस समर पैरालंपिक 2024 से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत से जुड़ी एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। क्यूंकि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के लिए प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन अबकी बार इस बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पर बेन लगा दिया गया है। जिसके चलते हुए अब प्रमोद पेरिस पैरालंपिक 2024 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Paris Paralympic 2024 क्यों लगा प्रमोद भगत पर बैन :-

Paris Paralympic 2024 भारत के डिफेंडिंग चैंपियन प्रमोद भगत पर पेरिस पेरालंपिक 2024 से बेन लगा दिया गया है। प्रमोद भगत ने टोक्यो पेरालंपिक 2020 में भी भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। लेकिन इस बार के पेरिस पेरालंपिक से पहले ही प्रमोद भगत पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण 18 महीनों का बैन लगा दिया गया है।

Pramod Bhagat
image source : X

Paris Paralympic 2024 अब इस बेन के चलते हुए प्रमोद पेरिस पैरालंपिक 2024 से भी बाहर हो गए हैं। बीडब्ल्यूएफ के अनुसार प्रमोद भगत कई बार डोपिंग टेस्ट के लिए उपस्थित नहीं हुए थे। तभी तो अब इस वजह से ही उन पर 18 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। उनपर यह प्रतिबंध 1 सितंबर, 2025 तक लागू रहेगा। बीडब्ल्यूएफ के अनुसार दिए गए बयान में कहा, “1 मार्च 2024 को सीएएस एंटी-डोपिंग डिवीजन ने फैसला सुनाया है कि मिस्टर भगत ने BWF एंटी-डोपिंग नियमों के अनुच्छेद 2.4 (व्हेयरअबाउट्स) का उल्लंघन किया है।

Pramod Bhagat
image source : X

Paris Paralympic 2024 प्रमोद भगत 12 महीनों के भीतर 3 बार व्हेयरअबाउट्स में विफल रहे है। जिसके परिणामस्वरूप प्रमोद भगत को 18 महीने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। लेकिन अब प्रमोद भगत ने इस फैसले के खिलाफ सीएएस डिवीजन में अपील की थी। लेकिन 29 जुलाई 2024 को इस अपील को खारिज कर दिया गया। वहीं पिछले फैसले को बरकरार भी रखा गया है।”

Paris Paralympic 2024 टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए जीता था गोल्ड :-

Pramod Bhagat
image source : X

Paris Paralympic 2024 भारत के दिग्गज पेरालंपिक खिलाड़ी प्रमोद भगत को 5 साल की उम्र में ही पोलियो हो गया था। जिसके चलते हुए तब प्रमोद का बायां पैर प्रभावित हुआ था। इस तरह से प्रभावित हो जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। प्रमोद भगत ने पैरा बैडमिंटन में भारत का नाम रौशन किया है।

Pramod Bhagat
image source : X

Paris Paralympic 2024 प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरलंपिक 2020 में मेन्स सिंगल्स SL 3 कैटिगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा दिया था। उस समय प्रमोद भगत पैरालंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे। हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि SL3 कैटिगरी में सिर्फ वही खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिन्हें पैरों में मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी होती है या उनका कोई अंग होता ही नहीं है।

ये भी पढ़ें: दो लाख से कम जनसंख्या वाले देश ने पेरिस ओलंपिक में भेजे सिर्फ 4 एथलीट, फिर भी गोल्ड समेत जीत लिए 2 मेडल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version