Tuesday, February 17

Paris Olympics 2024: इस बार पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक 2024 के खेलों की शुरुआत 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है। लेकिन भारत ने इस बार अपना अभियान इन खेलों के शुरू होने से एक दिन पहले यानि 25 जुलाई को ही कर दिया था। इस बार अभी तक भारत के खाते में दो ब्रॉन्ज मेडल आ चुके है। लेकिन अभी भी सभी भारतीय फैंस अपने स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के एक्शन का इंतज़ार कर रहे हैं।

Paris Olympics 2024: भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पहुंचे पेरिस, दूसरे गोल्ड मेडल पर है नजरें
image source : X

Paris Olympics 2024 क्यूंकि पिछली बार हुए टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। लेकिन इस बार सभी भारतीय फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे है कि अबकी बार वो कब एक्शन में दिखने वाले है। तो चलिए जानते है कि इस पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का शेड्यूल क्या रहने वाला है।

Paris Olympics 2024 कब एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 06 अगस्त को एक्शन में दिखाई देने वाले है। इस बार 6 अगस्त को नीरज जैवलिन थ्रोअर इवेंट में भारत का प्रतिनिधत्व करते हुए दिखाई देंगे। इस बार जैवलिन के ग्रुप-ए का क्वालीफिकेशन राउंड दोपहर में 1:50 बजे से शुरू होगा।

List of Medal winners for India in Olympic Games
Neeraj Chopra (Indian Men’s Hockey Team (List of Medal winners for India in Olympic Games))/TOI

Paris Olympics 2024 जबकि ग्रुप-बी का क्वालीफिकेशन राउंड दोपहर में 3:20 बजे से शुरू होगा। अगर इस बार नीरज चोपड़ा क्वालीफिकेशन राउंड पार कर लेते हैं तो वह 08 अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए मैदान पर दिखाई देंगे। वहीं भारत को एक बार फिर से अपने गोल्डन आर्म से गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।

Paris Olympics 2024 कहां लाइव देख सकेंगे नीरज चोपड़ा का एक्शन :-

Neeraj Chopra: जानिए ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का गोल्डन ब्वॉय बनने तक का सफर, मेडल और उपलब्धियां, देखें पूरी डिटेल्स
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 को भारत में टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा भारत में खेलों के महा कुंभ की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा के ज़रिए भी हो रही है। क्यूंकि जियो सिनेमा पर आप सारा एक्शन फ्री में देख सकते हैं। वहीं इस बार नीरज चोपड़ा का एक्शन भी स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर देखने को मिलेगा।

Paris Olympics 2024 टोक्यो ओलंपिक में जीता था गोल्ड :-

neeraj chopra
image source : X

Paris Olympics 2024 भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इससे पहले भी टोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक के खेलों में अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। तब नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। तभी तो नीरज से एक बार फिर से उम्मीद की जा रही है कि वह इतिहास दोहराएं और भारत की झोली में गोल्ड डालेंगे।

ये भी पढ़ें: जानिए छठे दिन पेरिस ओलिंपिक में कैसा रहने वाला है भारत का शेड्यूल ? देखें

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version