Wednesday, June 10

Paris Olympics 2024: भारत के तीरंदाज तरुणदीप रॉय अपना पुरुष एकल मुकबला इंग्लैंड के टॉम हॉल से हार गए है। इसी के साथ अब उनका इस ओलंपिक में पुरुष एकल प्रतियोगिता में सफर भी समाप्त हो गया है। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय पुरुष एकल के अंतिम 64 दौर में इंग्लैंड के टॉम हॉल की चुनौती से नहीं जीत सके।

Tarundeep Roy
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार भारत के दिग्गज तीरंदाज तरुणदीप रॉय अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे है। इस बार पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल के अंतिम 64 दौर में इंग्लैंड के तीरंदाज टॉम हॉल ने भारत के तीरंदाज तरुणदीप रॉय को 6-4 (27-27, 27-28, 28-25, 28-29, 29-29) से हराया।

Tarundeep Roy
image source : X

Paris Olympics 2024 वहीं इस खेले गए मुकाबले में भारत के तीरंदाज तरुणदीप ने अपना दूसरा सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में अच्छी वापसी की थी। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के तीरंदाज टॉम हॉल ने तरुणदीप को चौथे सेट में हरा दिया। और मुकाबले में उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया।

Tarundeep Roy
image source : X

Paris Olympics 2024 अब इसके बाद भारत के तीरंदाज तरुणदीप को मुकाबले को शूट ऑफ में पहुंचाने के लिए अपने आखिरी प्रयास में 10 अंक का निशाना लगाना था। लेकिन वो इस बार इससे चूक गए और इस बार वो केवल नौ अंक का निशाना ही लगाने में सफल हो सके। जिसके चलते हुए यह सेट फिर बराबरी पर ही छूट गया। इसके बाद फिर हॉल ने तरुणदीप पर निर्णायक बढ़त बना ली।

Paris Olympics 2024 दीपिका कुमारी पहुंची प्री क्वार्टर फाइनल में :-

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत का पहला दिन, इन खेलों में हिस्सा लेंगे एथलीट्स

Paris Olympics 2024 इसके अलावा भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने लगातार दो मुकाबले जीतकर पेरिस ओलिंपिक महिला व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल प्रवेश कर लिया। इससे कुछ दिन पहले भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हार गई थी। इस मुकाबले में दीपिका के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी। दीपिका ने व्यक्तिगत वर्ग में पहले एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6-5 से हराया। इसके बाद नीदरलैंड की क्विंटी रोफेन को 6 -2 से हराया था।

ये भी पढ़ें: टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव, यशस्वी जायसवाल ने बाबर आजम और रिजवान को पछाड़ा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version