Thursday, June 11

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) खेलों में भाग लेने के लिए 84 सदस्यों का भारतीय दल रविवार को पेरिस के लिए रवाना हो गया। इस बार बैडमिंटन, एथलेटिक्स, साइक्लिंग और अन्य कई खेलों के एथलीटों से बनी यह भारतीय टीम वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Paris Paralympics 2024: जानिए पैरालंपिक में भारत का अब तक का सफर, इस बार पैरालंपिक में होगा पदकों का रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य
image source : X

इस बार भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया और इस बार के मिशन प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान के साथ एक बड़ा भारतीय दल रविवार को पेरिस के लिए रवाना हो गया है। तभी तो शनिवार को भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झझारिया ने बताया कि, “इस बार सभी खिलाड़ियों का ख्याल रखने के लिए वह खेल गांव के ही बाहर रहेंगे।

Indian athletes
image source : X

क्यूंकि इस बार भारत के कुछ खिलाड़ी भी पेरिस के बाहर ही प्रतिस्पर्धा करने वाले है। क्यूंकि पिछले सीजन में भारत ने 2021 में तोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 पदक (पांच स्वर्ण, आठ रजत, छह कांस्य) जीते थे। भारत का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन भी रहा था।

Paris Paralympics 2024 के लिए भारत की 84 सदस्यीय दल रवाना :-

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024)में हिस्सा लेने के लिए भारत का 84 सदस्यीय दल पेरिस रवाना हो गया है। वहीं इस बार इन सभी 85 खिलाड़ियों के साथ 95 अधिकारी भी थे। इस बार इन सभी खिलाड़ियों की सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक कोच भी शामिल थे।

Indian athletes
image source : X

वहीं इस तरह से इस बार इन पेरिस पैरालंपिक में जाने वाली टीम में कुल 179 सदस्य शामिल थे। इस बार इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल थे। इस बार भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में 84 खिलाड़ियों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है। ये सभी भारतीय खिलाड़ी इस बार कुल 12 खेलों में हिस्सा लेने वाले है।

Paris Paralympics 2024 भारत ने 2021 में 9 खेलो में लिया था हिस्सा :-

भारत ने साल 2021 के टोक्यो ओलंपिक में कुल 9 खेलों में हिस्सा लिया था। उस समय भारत ने कुल 54 खिलाड़ियों को भेजा था। वहीं इस बार कुछ पैरा खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए इस दल में उनके निजी कोचों को भी शामिल किया गया है।

Devendra Jhajharia
image source : X

इसके अलावा वो सभी मिशन प्रमुख/टीम के मुख्य कोच के निर्देशों के साथ ही बाकि के खिलाड़ियों को भी अपनी आवशयक सेवाएं देंगे। इस बार खेल मंत्रालय ने यह भी कहा कि, वह मिशन प्रमुख और पैरा बैडमिंटन के लिए एक टीम मैनेजर को छोड़कर पूरे दल जिसमें सभी खिलाड़ी, भारतीय दल के अधिकारी और सभी कोच शामिल है कि भागीदारी का पूरा खर्च सरकार ही उठाएगी।

Paris Paralympics 2024 सुमित अंतिल और अवनि लेखरा को मिलेगा निजी कोच :-

भारत के स्टार पैरा भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और भारत की स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा को भी एक निजी कोच मिलेगा। पिछले सीजन में इन दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था। और इस बार भी ये दोनों अपना स्वर्ण पदक बचाने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं इस बार पैरा एथलेटिक्स टीम 38 प्रतिभागियों के साथ भारत की सबसे बड़ी टीम भी है।

sumit antil
image source : X

इन सभी में इस बार सबसे ज्यादा संख्या उनके निजी कोचों की और सहायक कर्मियों की है। वहीं इस बार मिशन प्रमुख और पैरा बैडमिंटन टीम के मैनेजर को छोड़कर बाकि के भारतीय दल के सभी सदस्यों को इन खेलों के समय ठहरने की उनकी आवश्यक और वास्तविक अवधि के अनुसार ही 50 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन का अलाउंस भी मिलने वाला है। इस बार इसमें अनुकूलन और प्रशिक्षण अवधि के अलावा उनकी दो दिन की आने जाने की यात्रा भी शामिल है। वहीं इसके अलावा इस बार कुछ भारतीय अधिकारी भी खेल गांव के बाहर रहने वाले है।

Avani Lekhara
image source : X

ये भी पढ़ें: मेरठ मेवरिक्स ने काशी रुद्रास को हराकर किया हिसाब बराबर, कप्तान रिंकू सिंह ने लगाया विजयी छक्का

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version