Friday, March 20

Paris Paralympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में सभी भारतीय एथलीट के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें भारतीय पैरा-एथलीटों के दल पर है। इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से होने वाली है। अब इन पैरालंपिक खेलों के लिए सभी भारतीय एथलीट्स पूरी तरह तैयार हैं। तभी तो अब आगामी पेरिस 2024 पैरालिंपिक को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं।

Indian athletes
image source : X

Paris Paralympics 2024 इस बार पेरिस पैरालिंपिक 2024 के लिए सभी भारतीय दल दिव्यांग एथलीटों के लिए दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर खेलने के लिए तैयार हो रहा है। इस बार भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 काफी खराब रहा है। क्यूंकि इस बार भारतीय दल में से कोई भी एथलीट इस बार स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया था। वहीं इस बार पेरिस ओलंपिक में कई खिलाड़ी लगभग छह खिलाड़ी बहुत कम अंतर से पदक से चूक गए थे।

Indian athletes
image source : X

Paris Paralympics 2024 वहीं इसके अलावा एक भारतीय महिला एथलीट इस बार फाइनल से पहले ही अयोग्य घोषित कर दी गई थी। तभी तो इस बार भारत का पदकों की संख्या को दोहरे अंकों में ले जाने का लक्ष्य एक सपना बनकर ही रह गया था। भारत ने इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में पाँच कांस्य और एक रजत सहित केवल छह पदक ही जीते थे। लेकिन इस बार भारत की अपने पैरा-एथलीटों से भी बहुत उम्मीदें और अपेक्षाएं है।

Indian athletes
image source : X

Paris Paralympics 2024 वहीं इस बार ये सभी भारतीय पैरा एथलीट इन पेरिस पैरालिंपिक 2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ पदक जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करने वाले है। क्यूंकि इस बार भारत ने पेरिस 2024 पैरालिंपिक के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भी भेजा है। इस दल में 32 महिलाओं सहित 84 एथलीट शामिल हैं। तभी तो इस बार यह भारतीय दल पैरा-साइक्लिंग, पैरा-रोइंग और ब्लाइंड जूडो सहित 12 खेलों में भाग लेने वाला है।

Paris Paralympics 2024 क्या होता है पैरालंपिक, कैसे हुई थी शुरुआत :-

Paris Paralympics 2024 पैरलंपिक में केवल विकलांग एथलीट ही भाग लेते है। पैरलंपिक की शुरुआत साल 1960 में हुई थी। पहले पैरलंपिक का आयोजन रोम में हुआ था। वहीं पैरालंपिक खेलों की शुरुआत का इतिहास विश्व युद्ध से भी जुड़ा हुआ है। क्यूंकि उस समय दूसरे विश्व युद्ध के बाद कई सैनिकों को स्पाइनल इंजरी हो गई थी।

Paris Paralympics 2024 क्यूंकि उस समय वो सभी चलने में असमर्थ थे और उन्हें व्हीलचेयर पर ही बैठे रहना पड़ता था। वहीं उस समय ब्रिटिश न्यूरोलॉजिस्ट सर लुडविग गटमैन इन सैनिकों का इलाज करते थे। तभी तो वो इनके इलाज के लिए खेलों का इस्तेमाल करते थे। वहीं साल 1948 में हुए लंदन ओलंपिक के दौरान उन्होंने दूसरे हॉस्पिटल के साथ मिलकर इन सैनिकों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था।

Paris Paralympics 2024: एक बार फिर बजेगा पैरालंपिक में हरियाणा का डंका, पेरिस में 22 एथलीट परचम लहराने के लिए तैयार
image source : X

Paris Paralympics 2024 तभी से ही पैरालंपिक का विचार मन में पैदा हुआ था। जिसके बाद साल 1960 के रोम ओलंपिक के साथ ही इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय इन पैरालंपिक खेलों में 23 देशों के 400 व्हीलचेयर एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 57 मेडल इवेंट्स खेले गए थे।

Paris Paralympics 2024 पैरालिंपिक में भारत की शुरुआत :-

Paris Paralympics 2024 भारत ने साल 1976 और 1980 के संस्करणों को छोड़कर 1968 के पैरालिंपिक खेलों में अपनी शुरुआत की थी। साल 1968 में तेल अवीव, इजराइल में पैरालिंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। उस समय भारतीय दल में कुल 10 एथलीट इन खेलों में भेजे गए थे। इनमें आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। उस समय भारत इन खेलों से बिना किसी पदक के स्वदेश लौटा था। लेकिन उस समय बड़े मंच पर भारत के पैरा-एथलीटों के लिए यह पहला वास्तविक अनुभव भी था।

Paris Paralympics 2024 भारत का ट्रैक रिकॉर्ड :-

Paris Paralympics 2024 भारत ने साल 1968 के पैरालिंपिक खेलों में पहली बार भाग लिया था पर उस समय भारत का प्रदर्शन भूलने लायक था। लेकिन इसके चार साल बाद ही जर्मनी में हुए साल 1972 के हीडलबर्ग खेलों में भारत ने पैरालिंपिक में अपना पहला पदक जीता था। उस समय भारत के पैरा तैराक मुरलीकांत पेटकर ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 37.331 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड समय दर्ज किया।

Paris Paralympics 2024 वहीं अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन अभिनीत बॉलीवुड फिल्म – चंदू चैंपियन को ही पेटकर की पैरालिंपिक चैंपियन बनने की प्रेरक कहानी पर फिल्माया गया है। उस समय पैरालिंपिक खेलों में भारत द्वारा जीता यह एकमात्र पदक था। उस समय भारत की तरफ से 42 एथलीट ने भाग लिया था। वहीं उस समय भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था।

Devendra Jhajharia
image source : X

Paris Paralympics 2024 इसके बाद भारत ने साल 1976 और 1980 के पैरालिंपिक खेलों में भाग नहीं लिया था। इसके बाद साल 1984 के पैरालिंपिक खेलों में भारत ने दोबारा से भाग लिया था। उस समय भारत के एथलीट जोगिंदर सिंह बेदी ने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में तीन पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। लेकिन उस समय बेदी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय एथलीट 2004 के एथेंस पैरालिंपिक तक पदक जीतने में विफल रहे थे।

Paris Paralympics 2024 इसके बाद फिर साल 2004 में हुए एथेंस पैरालिंपिक में भारत के लिए देवेंद्र झाझरिया ने पुरुषों की भाला F44/46 में स्वर्ण पदक जीता था और राजिंदर सिंह राहेलू ने 56 किलोग्राम वर्ग में पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद फिर साल 2016 में रियो में हुए पैरालिंपिक में भारत के पदकों की संख्या चार पदकों तक पहुँच गई। इस बार भारत के लिए पहली बार महिला पैरालिंपिक पदक विजेता दीपा मलिक ने भी पदक जीता। उस समय उन्होंने F53 शॉट पुट इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीता था।

Paris Paralympics 2024 टोक्यो पैरालिंपिक में रहा था शानदार प्रदर्शन :-

Avani Lekhara
image source : X

साल 2020 में हुए टोक्यो पैरालिंपिक में भारत ने अपना अब तक का सबसे दमदार प्रदर्शन किया था। इस साल भारत ने पांच स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक और छह कांस्य पदक के साथ 19 पदक हासिल किए थे। उस समय टोक्यो में होने वाले खेलों के लिए भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा था, जिसमें 54 एथलीट नौ अलग-अलग खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार थे।

Paris Paralympics 2024 इस बार इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-

Paris Paralympics 2024 भारत की निशानेबाज अवनि लेखरा ने साल 2020 के पैरालंपिक में 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं इसके बाद 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ही उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल देश के नाम किया था। इसके अलावा भारत के सुमित अंतिल ने भी F64 जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वहीं इसके बाद सुमित दो बार वर्ल्ड चैंपियन और एक बार एशियन चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके अलावा सुमित फिलहाल 73.29 मीटर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हैं।

Sumit Antil
image source : X

Paris Paralympics 2024 वहीं इन दोनों के अलावा भी इस बार टेबल टेनिस में भाविना पटेल, आर्चरी में हरविंदर सिंह, हाई जम्प में मरियप्पन थंगावेलु जैसे कुछ बड़े नाम हैं जो एक बार फिर से भारत के लिए पैरालंपिक में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं इसके अलावा इस बार 34 कुछ नए खिलाड़ी भी भारतीय दल का हिस्सा है। इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने सभी भारतीय एथलीट से कुल 25 मेडल की उम्मीद जताई है।

Paris Paralympics 2024 यहां देखे लाइव :-

भारतीय फैंस टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनल पर पेरिस पैरालंपिक 2024 को देख सकते हैं. वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, जिसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 10 दिग्गज बल्लेबाज जो वनडे डेब्यू मैच में नहीं खोल पाए खाता

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version