Pavo Nurami Games: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, यह उनका बेस्ट थ्रो रहा। नीरज पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में आने का संकेत दे दिया है। आने वाले पेरिस ओलंपिक खेल में भारत का ये स्टार खिलाड़ी धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार है।
Pavo Nurami Games: पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले फॉर्म में लौटें नीरज
Pavo Nurami Games: ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड जीता है। मंगलवार 18 जून को फिनलैंड में हुए इन खेलों में भारत की ओर से सिर्फ नीरज चोपड़ा ने भाग लिया था। नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा।
नीरज ने गोल्ड जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले फॉर्म में होने का संकेत दे दिया है। फिनलैंड के टोनी केरेनन 84.19 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहें और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर ने तीसरा स्थान (83.96 मीटर) हासिल किया।

Pavo Nurami Games: पावो नूरमी गेम में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
पहला प्रयास -83.62
दूसरा प्रयास -83.45
तीसर प्रयास -85.97
चौथा प्रयास -82.21
पांचवा प्रयास -फ़ाउल
छठा प्रयास-82.97
यह भी पढ़ें :-WWE Richest Wrestler: जानिए दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर रेसलर्स, एक है हॉलीवुड का बेताज बादशाह
Pavo Nurami Games: 90 मीटर के बैरियर को नही पर कर पाए नीरज चोपड़ा
Pavo Nurami Games: भारतीय खिलाड़ी ने 2022 में 89.30 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता था। यह उनका तब ब्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उन्होंने उसी वर्ष डायमंड लीग के स्टोक होम चरण में 89.94 मीटर भाला फेंक कर इसमे सुधार किया था। हालाँकि, उसके बाद से नीरज अपने बेस्ट 89.94 मीटर में सुधार नही कर सकें।

ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एवं टोबैको के 2012 ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकाट ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। हालाँकि, दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 26 साल के नीरज चोपड़ा जांघ की मांसपेशियों में हल्के दर्द के कारण पिछलें महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाईक प्रतियोगिता से हट गये थे। दोहा डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत करने वाले चोपड़ा अब 7 जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें :-Paris Olympics 2024 में कौन करेगा अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व? यहाँ जानिए सब कुछ







