Thursday, February 12

Peris Olympic 2024

पेरिस ओलंपिक के 33वें संस्करण का आगाज हो चुका है और इस महाकुंभ में इस बार दुनियाभर के 10 हजार से भी ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से हो चुकी है। इस इवेंट अपर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। ओलंपिक गेम्स में भारत ने अब तक कुल 10 गोल्ड मेडल,9 सिल्वर और 16 ब्रोंज मेडल जीते हैं।

Peris Olympic 2024
Peris Olympic 2024

भारतीय एथलीट ओलंपिक खेलों के लिए अपने कमर कस लिए हैं भारत ने पिछले ओलंपिक गेम्स में 7 मेडल अपने नाम किए थे, जो ओलंपिक इतिहास में भारत का खुद सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा था। ओलंपिक मेडलों का अपना खास महत्त्व होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि, इस बार पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों में दिए जाने वाले मेडल किस खास धातु से बनाए गए हैं। 

Peris Olympic 2024: किस खास धातु के बने हैं यह मेडल 

पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों मेडल हेक्सागान आकार में काटे गये हैं, जो फ़्रांस का ज्यामितीय आकार है। मेडल में एफिल टावर के मूल लोहे का एक टुकड़ा जड़ा गया है। ये टूकड़े उस संग्रह का हिस्सा हैं जिन्हें दशकों से एफिल टावर के नवीनीकरण और मेंटेनेंस के दौरान हटाया गया था।

Peris Olympic 2024
Peris Olympic 2024

लोहे को एफिल टावर ब्राउन रंग से अलग करके उसके मूल रंग में लौटा दिया गया है और पदक के बीच में लाया गया है। एलवीएमएच ज्वेलरी हाउस, चौमोट ने इस खेल को डिजाईन किया है। बता दें कि,ओलंपिक का गोल्ड मेडल पूरे सोने से नही बनता है। हर गोल्ड में 6 गर्म सोना होना चाहिए पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडल का वजन 529 ग्राम होगा।

Peris Olympic 2024: कैसे होंगे मेडल 

Peris Olympic 2024
Peris Olympic 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 के मेडल रिबन गहरे नीले रंग के होंगे। इसे एफिल टावर की तरह जालीदार बनाया गया है, जबकि पैरालंपिक मेडल गहरे लाल रंग के होंगे। यह पदक 85 मिलीमीटर चौड़े और 9.2 मिलीमीटर मोटे हैं। पेरिस टकसाल 5084 मेडल बना रहा है। इनमे से लगभग 2600 ओलंपिक और 2400 पैरालंपिक मेडल शामिल हैं।     

यह भी पढ़ें:-5 बड़े खिलाड़ी जिनके नाम नहीं है वनडे में एक भी शतक, लिस्ट में शामिल 2 भारतीय

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version