Saturday, July 12

Simone Biles’ Journey from Paris Olympics Ends, Know Who is the Star Gymnast

अमेरिका की स्टार जिमनास्ट सिमोंन बाइल्स ने 4 मेडल के साथ अपने ओलंपिक अभियान का समापन किया। इनमे 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल शामिल है। सोमवार को उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज में सिल्वर मेडल जीता था।    

अमेरिकी जिमनास्टिक सुपरस्टार सिमोन बाइल्स  (Simone Biles) ने सोमवार को फ्लोर एकसरसाइज में रजत पदक के साथ पेरिस ओलंपिक अभियान का समापन किया। इस प्रकार उनके पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमे 3 गोल्ड मेडल शामिल है। बता दें कि वें बैलेंस बीम में गिरने के बावजूद ब्राजील की रेबेका एंड्रेड के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

Simone Biles’ Journey from Paris Olympics Ends, Know Who is the Star Gymnast

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बाइल्स के पास पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदकों की संख्या को एक ही ओलंपिक में 5 गोल्ड मेडल तक पहुँचाने का शानदार मौका था। वह पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका को तीन स्वर्ण पदक दिला चुकी थी। उन्होंने साल 2016 में रियो में चार स्वर्ण पदकों के दौरान पहली बार जीता गया सर्वागीण ताज पुनः हासिल कर लिया था। वह वाल्ट स्वर्ण पदक तक पहुँच गई थी।

 कौन हैं सिमोन बाइल्स 

Simone Biles’ Journey from Paris Olympics Ends, Know Who is the Star Gymnast

सिमोन का पुरा नाम सिमोन एरियन बाइल्स है। इनका जन्म 14 मार्च 1997 में हुआ था। यह एक अमेरिकी कलात्मक जिमनास्ट हैं। उनके 11 ओलंपिक पदक और 30 विश्व चैंपियनशिप पदक उन्हें इतिहास में सबसे बेहतरीन जिमनास्ट एथलीटों में से एक बनाता है। उन्हें व्यापक रूप से सबसे महान जिमनास्ट माना जाता है।  

सिमोन बाइल्स  के द्वारा दिया गया बयान: 

“सिमोन बाइल्स ने अपने बयान में कहा कि वह पेरिस ओलंपिक से चार पदकों के साथ लौटेंगी। जिससे उनके करियर की कुल पदक संख्या 11 हो गई है। बाइल्स ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत ही खास था”।

उन्होंने यह भी कहा कि मै वास्तव में बहुत खुश, गौरावान्तित और इससे भी ज्यादा उत्साहित हूँ की यह सब इतने अच्छे से खत्म हो गया। बाइल्स ने कहा कि मैंने न केवल इस ओलंपिक में बल्कि इस खेल में भी पाने सपनों से कहीं अधिक हासिल किया है। बाइल्स के पास विश्व और ओलंपिक में 41 पदक हैं जिसमे 38 गोल्ड मेडल शामिल है। 

अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं बाइल्स

उन्होंने कहा कि इसलिए मै अपने प्रदर्शन से नाराज नही हो सकती क्यूंकि कुछ साल पहले मुझे नही लगता था कि मै ओलंपिक गेम्स में वापस आ जाउंगी। मेरे लिए इसमे भाग लेना फिर चार पदक जीतना मुझे खुद पर बहुत गर्व है।

Simone Biles’ Journey from Paris Olympics Ends, Know Who is the Star Gymnast

बाइल्स की प्रतिद्वंदी एंड्रेड्रे पहले ही उर्जावान और शानदार प्रदर्शन के साथ 14.166 अंक हासिल कर पहले स्थान पर आ गई थी। बाइल्स ने 14.133 अंक अर्जित कर रजत पदक जीता, जबकि उनकी टीम की साथी जार्डन चिल्स ने 13.766 अंक के साथ कांस्य पदक जीता था।  

बीम में बाइल्स के हाथ लगी निराशा 

बाइल्स के प्रसंसको ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनको सम्मानित किया और अमेरिकी खिलाड़ी ने आभार प्रकट करते हुए दोनों हाथ उपर उठाते हुए फर्श से विदाई ली। बता दें कि बाइल्स एक बड़ी मानसिक बिमारी से लड़ने के बाद पेरिस ओलंपिक में वापसी की थीं।

तीन साल पहले भ्रमित करने वाली मानसिक परेशानी ट्विस्टिज के कारण उनको टोक्यो ओलंपिक गेम्स में पहले ही लौटना पड़ा था। बाइल्स बीम में पांचवें स्थान पर रहीं। जबकि एलिस डी अमाटो (Alice D’Amato) 14.366 स्कोर के साथ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली इतालवी महिला जिमनास्ट बनी। 

यह भी पढ़ें:- Paris Olympic 2024: मनु भाकर को चुना गया ध्वजवाहक, पेरिस ओलंपिक में रहा है शानदार प्रदर्शन

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version