Thursday, June 11

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में अब भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट कुश्ती का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी। क्यूंकि विनेश को फाइनल मुकाबले से पहले ज्यादा वजन होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब ओलंपिक समिति का यह फैसला न केवल विनेश फोगट के लिए ही बल्कि पूरे भारत के लिए ही काफी निराशाजनक है।

Vinesh Phogat
image source : X

Vinesh Phogat वहीं जैसे ही ओलंपिक समिति ने यह फैसला लिया है तो इसके बाद विनेश फोगाट के साथ – साथ पूरे देश की स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद भी अब टूट गई है। हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला आज 7 अगस्त की रात को खेला जाने वाला था। लेकिन अब इससे पहले ही उनको ज्यादा वजन होने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Vinesh Phogat इस वजह के चलते नहीं खेलेंगी फाइनल :-

Vinesh Phogat इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था। विनेश फोगाट ने 6 अगस्त को हुए अपने तीनों मुकाबले इसी वेट केटेगरी में खेले थे और उन सभी में जीत भी हासिल की थी। लेकिन अब विनेश को इस फाइनल मुकाबले से पहले ही ओवर वेट पाया गया है।

Vinesh Phogat
image source : X

Vinesh Phogat एक रिपोर्ट के अनुसार अब उनका वजन 50 किलोग्राम से ज्यादा पाया गया है। इस समय विनेश का वजन 50 किलोग्राम से लगभग 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। इस वजन से चलते हुए अब उनको इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब इस स्पर्धा का फाइनल मुकाबला वह नहीं खेल पाएंगी। लेकिन भारत ने भी अभी ओलंपिक समिति के इस फैसले का कड़ा विरोध जताया है।

Vinesh Phogat लगातार 3 मैच जीत कर पहुंची थी फाइनल में :-

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ने 6 अगस्त को लगातार 3 मैच इसी 50 किग्रा फ्री स्टाइल रेसलिंग में खेल कर ही जीते थे। फिर इसके बाद उन्होंने इस भार वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इस बार विनेश ने 4 बार की विश्व चैंपियन और पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडल विजेता और लगातार 82 मैच जीतने वाली जापान की ई सुसाका को हराया था।

Vinesh Phogat
image source : X

Vinesh Phogat फिर इस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की खिलाड़ी को और सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की पहलवान को एकतरफा 5-0 से हराकर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की थी। वहीं भारत की विनेश फोगाट इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर भी बनी हैं।

ये भी पढ़ें: 11 साल की एथलीट ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, तोड़ डाला इतने सालों का पुराना रिकॉर्ड 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version