Asian Wrestling Championships: ओलंपिक पदक विजेता और भारत के युवा कुस्ती खिलाड़ी अमन सहरावत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। वहीं इस बार भारतीय पहलवान अमन सहरावत और मुकुल दहिया एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपना-अपना फाइनल मुकाबला हार गए हैं। इसके बाद इन दोनों को केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है।
अमन सहरावत और मुकुल दहिया को मिला रजत :-
ओलंपिक पदक विजेता और भारत के युवा कुस्ती खिलाड़ी अमन सहरावत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

इसके अलावा बीते दिन रविवार को ही भारत के अन्य कुस्ती खिलाड़ी मुकुल दहिया भी अपना फाइनल मैच हार गए हैं। इसके चलते हुए भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 17 पदक (दो स्वर्ण सहित) से अपने अभियान का समापन किया है। वहीं इस बार भारत ने कुल दो स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक जीते हैं।
भारत के दोनों ही पहलवान फाइनल में हारे :-
इस बार गैर ओलंपिक पुरुषों के फ्रीस्टाइल 61 किग्रा वर्ग में मैच खेलते हुए भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत को फाइनल में कोरिया के क्वांग म्योंग किम के हाथों 10-13 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पुरुषों के 86 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में एक अन्य भारतीय पहलवान मुकुल को भी ईरान के कामरान जी घासेमपोर के हाथों 0-7 से हार मिली है।

इसके चलते हुए उनको भी अब केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इसके बाद फिर दिनेश ने 125 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अर्स्लानबेक तुरदुबेकोव पर तकनीकी श्रेष्ठता (12-1) से जीत दर्ज करते हुए अपना कांस्य प्लेऑफ मुकाबला जीत लिया है। इसके बाद इस टूर्नामेंट में टीम रैंकिंग में ईरान 178 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा है। जबकि भारत 162 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि जापान 127 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






