Thursday, July 17

 

Archery World Cup: इस बार पेरिस ओलंपिक की निराशा को पीछे छोड़ते हुए भारत की शीर्ष रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) फाइनल में रजत पदक जीत लिया है। इस बार वह फाइनल में चीन की लि जियामैन से 0-6 से हार गईं। अपनी बेटी के जन्म के बाद विश्व कप फाइनल (Archery World Cup) में लौटी चार बार की ओलंपियन दीपिका को आठ तीरंदाजों में तीसरी वरीयता मिली थी।

image source vis getty images

दीपिका कुमारी को सेमीफाइनल तक कोई भी दिक्कत नहीं हुई थी। लेकिन इस बार वह स्वर्ण पदक के मुकाबले में पेरिस ओलंपिक में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाली जियामैन से हार गईं। इसके अलावा वह नौवीं बार विश्व कप फाइनल (Archery World Cup) खेल रही थीं। वहीं भारत के लिए तीरंदाजी विश्व कप फाइनल (Archery World Cup) में सिर्फ डोला बनर्जी ने स्वर्ण पदक जीता था।

image source vis getty images

उस समय उन्होंने वह स्वर्ण पदक साल 2007 में दुबई में जीता था। वहीं इस बार भारत की दीपिका कुमारी ने सेमीफाइनल में मैक्सिको की अलेजांद्रा वालेंशिया को आसानी से हरा दिया था। लेकिन इस टूर्नामेंट के फाइनल (Archery World Cup) में वह अपनी उसी शानदार फॉर्म को नहीं रख पाई। इस बार इस फाइनल मुकाबले का पहला सेट दीपिका कुमारी ने केवल एक अंक से (26-27) गंवा दिया। इसके बाद दूसरे सेट में उनको (30-28) से हार का सामना करना पड़ा । फिर तीसरे सेट में चीन की ली ने 27-25 से जीत दर्ज की।

Archery World Cup भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने किया निराश :-

इस टूर्नामेंट के पुरुषों के रिकर्व वर्ग में भारत के धीरज बोम्मादेवरा 4-2 से आगे रहने के बावजूद अपने पहले दौर के मुकाबले को दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक से हार गए। वहीं इस बार पुरुषों के रिकर्व वर्ग में धीरज अकेले भारतीय चुनौती को पेश कर रहे थे।

image source vis getty images

तभी तो इस बार उन्हें 4-6 ( 28-28, 29-26, 28-28, 26-30, 28-29) से हार झेलनी पड़ी। इस बार इस पांच सदस्यीय भारतीय दल में तीन कंपाउंड और दो रिकर्व तीरंदाज थे। लेकिन इस बार भारत की झोली में सिर्फ एक पदक ही आया।

खेल मंत्री ने दी दीपिका कुमारी को बधाई :-

image source vis getty images

तीरंदाजी वर्ल्ड कप (Archery World Cup) में रजत पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दीपिका कुमारी को बधाई दी। इस बार उन्होंने एक्स पर लिखा, ” भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को मैक्सिको में हुए विश्व कप फाइनल में रजत पदक और ओवरऑल छठा पदक जीतने पर बधाई।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version