Candidates Tournament: अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और दिग्गज चेस खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की आलोचना की है। इसके अलावा अब अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारु नाकामुरा ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में एंटी चीटिंग नियम को लेकर फिडे की काफी कड़ी आलोचना की है। इसके आगे उन्होंने कहा है कि इस नियम के कारण लगता है कि हम ईरान में रह रहे मोसाद के एजेंट हैं।

हिकारु नाकामुरा ने की फिडे की कड़ी आलोचना :-

अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और दिग्गज चेस खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की कड़ी आलोचना की है। इसके अलावा नाकामुरा इस समय साइप्रस में चल रहे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में एंटी-चीटिंग (धोखाधड़ी रोधी व्यवस्था) के उपायों को लेकर फिडे पर काफी भड़के हुए हैं।इसके चलते हुए उन्होंने अब इस नियम पर तंज कसा है और इसे बेतुका करार दिया है।

Hikaru Nakamura
Hikaru Nakamura

इस समय विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी नाकामुरा ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में लागू एंटी-चीटिंग उपायों के बारे में पूछे जाने पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसके अलावा अब यह टूर्नामेंट इस साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए डी गुकेश को चुनौती देने वाले खिलाड़ी का फैसला भी करने वाला है।

प्लेइंग एरिया में लगे स्कैनर से नाराज हैं नाकामुरा :-

इसके अलावा नाकामुरा ने कहा कि इस टूर्नामेंट में प्लेइंग एरिया में स्कैनर और मशीन के कारण खिलाड़ियों को लग रहा है कि वह ईरान के भीतर काम करने वाले मोसाद के एजेंट हों। वहीं इस बीच आपको मालूम हो कि मोसाद इस्राइल की खुफिया एजेंसी है।

Hikaru Nakamura
Hikaru Nakamura

इस बीच अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर जॉन लुडविग हैमर और लक्जमबर्ग की विम फियोना स्टील-एंटोनी के साथ बातचीत में कहा है कि, “खेल में देरी, बोर्ड पर धोखाधड़ी जैसी बातों के बारे में मेरा सामान्य विचार यही है कि मैं इसे पूरी तरह बकवास मानता हूं। क्यूंकि कमरे में खिलाड़ियों को स्कैन करने के लिए उनके पास मौजूद मशीनों की संख्या को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह वाकई बकवास है।”

नाकामुरा ने अब फिडे को दी नसीहत :-

इसके अलावा इस बार ओपन वर्ग में कैंडिडेट्स के आठ खिलाड़ियों में शामिल नाकामुरा ने कहा है कि इस समय फिडे को हकीकत समझनी चाहिए। क्योंकि इतने मजबूत खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में अंपायरों की मौजूदगी में चीटिंग करना असंभव है। इसके आगे उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि यह सब बिल्कुल बकवास है। क्यूंकि इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे इससे कोई खास समस्या है, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ खिलाड़ियों ने जो आशंकाएं व्यक्त की हैं, वे निराधार हैं।

Hikaru Nakamura
Hikaru Nakamura

इस बीच मैं अगर सच कहूं तो वे खेल से पहले और खेल के बाद हमारी जांच करते हैं। तब उनके पास मेटल डिटेक्टर होते हैं, उनके पास अलग स्कैनर हैं, मुझे लगता है कि हम सब क्या हैं, क्या हम ईरान में मोसाद के एजेंट हैं। हम तो शतरंज के खिलाड़ी हैं, थोड़ा यथार्थवादी बनिए। इस टूर्नामेंट में नाकामुरा ने चौथे दौर में वेई यी के साथ ड्रॉ खेला है और उनके खाते में अब 1.5 अंक हैं। इसके अलावा उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने फिडे को अपनी प्रतिक्रिया दी है तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं लगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version