Wednesday, March 11

Chess World Cup 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और पी हरिकृष्णा ने बीते दिन शुक्रवार को गोवा की राजधानी पणजी में खेले जा रहे फिडे विश्व कप 2025 के तीसरे राउंड के पहले मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार जीत दर्ज की है। जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश डी ने काले मोहरों से खेलते हुए अपना पहला मैच ड्रा कराया है।

अर्जुन और पी हरिकृष्णा ने दर्ज की जीत :-

Arjun Erigasi
image source via getty images

फिडे चेस विश्व कप 2025 में भारत के स्टार खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने शानदार खेल दिखाते हुए उज्बेकिस्तान के शमसिद्दीन वोखिदोव को 30 चालों में हरा दिया है। जबकि पी हरिकृष्णा ने भी एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए बेल्जियम के ग्रैंडमास्टर डैनियल दर्धा को 25 चालों में हराकर चौथे राउंड में एंट्री कर ली। इसके अलावा अर्जुन और हरिकृष्णा ने एक बार फिर दिखाया कि वो दोनों खिताब जीतने के वाले प्रबल दावेदारों में से क्यों हैं।

तीसरे राउंड में पहुंचे 10 भारतीय खिलाड़ी :-

इसके अलावा अभी तक फिडे चेस विश्व कप 2025 में कुल 10 भारतीय खिलाड़ी तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। इस बार यह चेस विश्व कप एकल-एलिमिनेशन नॉक-आउट टूर्नामेंट के रूप में खेला जा रहा है। वहीं इसमें अबकी बार 82 देशों के 206 खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद कप के लिए अपना जोर लगा रहे हैं।

D Gukesh
D Gukesh

इस बार फिडे विश्व कप का नाम दिग्गज भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के नाम पर रखा गया है। वहीं इस बार अर्जुन पहले राउंड में बाई मिलने के बाद दूसरे राउंड में अपने दोनों मैच जीते थे। इस मैच में वह शमसिद्दीन वोखिदोव के खिलाफ खेलते हुए जरा भी परेशान नहीं हुए। इसके अलावा उन्होंने अपनी अंतिम चाल चलने में 10 मिनट से ज्यादा का समय लिया था।

हरिकृष्णा ने दर्ज की तीसरे राउंड में जीत :-

P. Harikrishna
P. Harikrishna

इसके अलावा बीते शुक्रवार को भारत के अन्य स्टार चेस खिलाड़ी पी हरिकृष्णा तीसरे राउंड में जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।इस मैच में 39 साल के हरिकृष्णा ने सिसिलियन क्लासिकल वेरिएशन में अपने प्रतिद्वंद्वी को चौंका दिया और उसे बहुत जल्दी हार मानने पर मजबूर कर दिया था।

मैच के बाद बोले हरिकृष्णा :-

अपने मैच के समाप्त होने के बाद हरिकृष्णा ने कहा कि, “मैंने कुछ नया तैयार किया था। बेशक इससे मुझे मदद मिली, लेकिन मैं इस वेरिएशन में सभी चालें याद नहीं रख पाया। लेकिन इस बार मैंने कुछ अच्छी चालें चलीं और कुछ चालें मेरे प्रतिद्वंद्वी से चूक गईं।

P. Harikrishna
P. Harikrishna

क्यूंकि उनको खेल में खतरे का ठीक से अंदाजा नहीं था।” वहीं इस प्रतियोगिता में शामिल अन्य भारतीयों में विश्व चैंपियन गुकेश डी, आर प्रज्ञानंद और विदित गुजराती ने काले मोहरों से ड्रा खेला है। अब उनके पास अगले दौर में पहुंचने के लिए सफेद मोहरों से जीत हासिल करने का मौका होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version