Saturday, June 20

World Rapid Championship: हाल ही में दोहा में हुई वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत के युवा खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। अर्जुन ने 9.5 अंक हासिल किए, जो चैंपियन मैग्नस कार्लसन से केवल एक अंक कम थे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 13 में से सिर्फ दो मुकाबले हारे। एक मैच में उन्हें सिल्वर पदक जीतने वाले खिलाड़ी से हार मिली और दूसरा मैच तुर्की के एक खिलाड़ी से हार गए। चार खिलाड़ियों के बराबर अंक होने के बावजूद अर्जुन को कांस्य पदक मिला। इस जीत के साथ अर्जुन एरिगैसी वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

अर्जुन एरिगैसी के जीत पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया ट्वीट

अर्जुन की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। दोहा में FIDE वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप के ओपन सेक्शन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए अर्जुन एरिगैसी पर गर्व है। उनका जज्बा तारीफ के काबिल है। उन्हें उनके भविष्य के मुकाबलों के लिए ढेर सारी शुभकमनाएं।

आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने ने दी अर्जुन को जीत की शुभकामनाए

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी कांस्य पदक जीतने अर्जुन एरिगैसी को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा कि इस जीत और मेडल के साथ वह ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के बाद वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। तेलंगाना के बेटे अर्जुन ने भारत की शानदार शतरंज विरासत में गौरव का एक और अध्याय जोड़ा है।

कोनेरू हम्पी को भी चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई

महिलाओं वर्ग में, भारतीय शतरंज स्टार कोनेरू हम्पी अपने तीसरे वर्ल्ड रैपिड का खिताब जीतने से चूक गई। वह अंत में ब्रोंज मेडल जीतने में कामयाब रही हैं। एन. चंद्रबाबू नायडू ने कोनेरू हम्पी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

चेस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version