Wednesday, March 18

Google News Sports Digest Hindi

Arvind Chidambaram: ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम (Arvind Chidambaram) ने आखिरी दो क्लासिकल दौर में शानदार प्रदर्शन करके चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स खिताब जीत लिया है। वहीं इसके अलावा ग्रैंडमास्टर वी प्रणव इस पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहकर चैलेंजर्स खिताब के हकदार बने थे।

Arvind Chidambaram
image source vis getty images

क्यूंकि इस टूर्नामेंट के चैलेंजर वर्ग में प्रणव को ग्रैंडमास्टर ल्यूक मेंडोंका के खिलाफ केवल ड्रॉ की जरूरत थी। तभी तो उन्होंने इस मुकाबले को अब ड्रा कराते हुए चैलेंजर वर्ग का खिताब जीत लिया है।

Arvind Chidambaram ने जीता चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स खिताब :-

Arvind Chidambaram
image source vis getty images

इसके अलावा इस टूर्नामेंट के मास्टर्स वर्ग में शीर्ष स्थान के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था। तभी तो इस वर्ग के मुकाबले में अरविंद (Arvind Chidambaram) ने ग्रैंडमास्टर लेवोन आरोनियन को पहले ब्लिट्ज प्लेआफ में हराया था। इसके बाद फिर अरविंद (Arvind Chidambaram) ने काले मोहरों से खेलते हुए दूसरा मुकाबला ड्रॉ खेला था।

Arvind Chidambaram
image source vis getty images

वहीं इसके बाद फिर उन्होंने (Arvind Chidambaram) अपना अगला मुकाबला परहम एम के खिलाफ जीता था। वहीं इससे पहले रविवार रात टॉप पर काबिज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और लेवोन आरोनियन ने भी अपने – अपने मुकाबले ड्रॉ खेले थे।

Arvind Chidambaram
image source vis getty images

आरोनियन ने ग्रैंडमास्टर अमीन टाबाटाबाइ से अपना मुकाबला ड्रॉ खेला था। जबकि अर्जुन ने ग्रैंडमास्टर मैक्सिक वाचियेर लाग्रेव से अपने मुकाबले को ड्रॉ कराया। वहीं इस वर्ग में खेलते हुए अरविंद चिदंबरम (Arvind Chidambaram) टाइब्रेक में बेहतर स्कोर के आधार पर शीर्ष पर रहे है। जबकि इसके अलावा आरोनियन और अर्जुन ने दो गेम का ब्लिट्ज प्लेआफ खेला था।

Arvind Chidambaram
image source vis getty images

लेकिन दोनों विजयी रहे थे , जिससे यह मुकाबला सडन डैथ तक पहुंचा था। इसके अलावा आरोनियन ने अर्जुन को ड्रॉ पर रोककर फाइनल में अरविद (Arvind Chidambaram) के खिलाफ जगह बनाई। इसके बाद अरविंद ने पहला मुकाबला जीता और दूसरा ड्रॉ खेलकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version