Wednesday, June 24

Asian Doubles Squash Championships 2026: मलेशिया के सरावाक में खेली गई एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में भारत के अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने पुरुष डबल्स का खिताब तीसरी बार जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा बनाए रखा है। इसके अलावा इस चैंपियनशिप में भारत ने तीनों कैटेगरी में मेडल जीते हैं।

अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता डबल्स का खिताब :-

इसके चलते हुए भारत के स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में लगातार तीसरे साल पुरुषों का खिताब जीत लिया है। इसके अलावा इस चैंपियनशिप में भारत ने तीनों कैटेगरी में मेडल भी जीतकर अपने नाम किए हैं।

Abhay Singh and Velavan Senthilkumar
Abhay Singh and Velavan Senthilkumar

इस मैच में टॉप सीड अभय और वेलावन ने पिछले साल के फाइनल की तरह ही पाकिस्तान के दूसरे सीड नासिर इकबाल और नूर जमान को 7-11, 11-7, 11-2 से हराकर इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है। वहीं इनका यह मैच 47 मिनट तक चला था। जबकि इस मैच में अपनी धीमी शुरुआत के बाद भारतीय खिलाड़ी अभय और वेलावन ने दूसरे गेम में अपना शानदार खेल दिखाते हुए अटैकिंग स्क्वैश, बेहतरीन टच और कंट्रोल के साथ कोर्ट के आगे और पीछे के कोनों में मौके बनाए और शानदार तरीके से जीत हासिल की थी।

Abhay Singh and Velavan Senthilkumar
Abhay Singh and Velavan Senthilkumar

इसके अलावा इस भारतीय जोड़ी ने दो शानदार प्रदर्शन करते हुए बीते दिन रविवार को पाकिस्तान की दूसरी सीड जोड़ी के खिलाफ फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इसके अलावा इस भारतीय जोड़ी ने अपने पहले कड़े क्वार्टर फाइनल में जापान के नाओकी हयाशी और रेन माकिनो को 11-3, 10-12, 11-5 से हराया था। इसके बाद फिर सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के संजय जीवा और डंकन ली को 11-7, 11-9 से हराया था।

विमेंस डबल्स में भारत को मिला कांस्य पदक :-

Asian Doubles Squash Championships 2026
Asian Doubles Squash Championships 2026

इसके अलावा महिला डबल्स में दूसरी सीड जोशना चिनप्पा-राधिका सीलन की जोड़ी और जोशना-वेलावन की मिक्स्ड जोड़ी ने सेमीफाइनल तक पहुंचने के साथ ही इस प्रयोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अपने मैच में जोशना और राधिका को मलेशिया की टॉप सीड आइना अमानी और यी शिन यिंग से हार का सामना करना पड़ा था। तब उनको 9-11, 7-11 से हारकर ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा था।

मिक्स्ड डबल्स में भारत को मिला कांस्य पदक :-

इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में जोशना और वेलावन की भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की आइना अमानी और मोहम्मद कमाल को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन एक कड़े सेमीफाइनल मैच में भारतीय जोड़ी 8-11, 11-8, 8-11 से हार गई और तीसरे स्थान पर रही है। जबकि भारत की मेंस डबल्स जोड़ी राहुल बैथा और सूरज चंद पूल-बी में अपनी दूसरी हार के बाद आगे नहीं बढ़ पाए थे। तब उनको पाकिस्तान के नासिर इकबाल और नूर जमान से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इस बार महिलाओं की दूसरी जोड़ी जेनेट विधि और पूजा आरती छठे स्थान पर रहीं है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version