Diamond League: भारत के स्टार लंबी दूरी के धावक अविनाश साबले सत्र के पहले डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टीपलचेज में हिस्सा लेने वाला है। इसे पहले उन्होंने पेरिस ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। इसके अलावा इस लीग में केन्या के अब्राहम किबिवोत भी खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले उन्होंने साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में अविनाश साबले को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे अविनाश साबले :-
भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एथलीट अविनाश साबले इस बार सत्र के पहले डायमंड लीग में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं इस बार साबले 26 अप्रैल को चीन के शियामेन में होने वाली डायमंड लीग में खेलने वाले हैं। इस बार वह 3000 मीटर स्टीपलचेज में अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं।

उनके अलावा इस टूर्नामेंट में ओलंपिक और विश्व चैंपियन मोरक्को के सूफियाने अल बक्काली भी हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं इस बार भारत के साबले पिछले साल सितंबर में हुई डायमंड लीग फाइनल के बाद पहली बार ही खेलते हुए दिखाई देंगे। उस समय डायमंड लीग फाइनल में वह आठ मिनट 17.09 सेकेंड का समय निकालकर नौवे स्थान पर रहे थे।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में पेरिस ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता केन्या के अब्राहम किबिवोत भी हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले उन्होंने साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में साबले को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। तब साबले पेरिस ओलंपिक में आठ मिनट 14.18 सेकेंड के समय के साथ 11वें स्थान पर रहे थे। इसके अलावा वह पेरिस ओलंपिक के टाइमिंग के आधार पर सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं।
फेडरेशन कप में नहीं खेलेंगे साबले :-
भारत के स्टार धावक अविनाश साबले इस बार कोच्चि में 21 से 24 अप्रैल तक होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं भाग लेने वाले हैं। इस बार यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप ही कोरिया में अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में चयन के लिए आखिरी टूर्नामेंट है।

इसके अलावा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने एशियाई चैंपियनशिप में चयन के लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों का फेडरेशन कप में खेलना अनिवार्य कर दिया है। वहीं इस बार उनको ही इसमें छूट दी गई है जो इस समय विदेश में प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं या अभ्यास कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






