Saturday, June 20

Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार और जम्मू-कश्मीर ने वेटलिफ्टिंग में इतिहास रच दिया। इसके चलते हुए पांच दिवसीय मुकाबलों में 10 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने। इसमें केरल की अमृथा ने स्वर्ण पदक, जम्मू-कश्मीर के सात्विक ने रजत पदक और बिहार के उज्ज्वल ने कांस्य पद पर अपना कब्जा किया। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं के अंतिम दिन ऐतिहासिक प्रदर्शन सामने आया।

बिहार और जम्मू-कश्मीर के वेटलिफ्टरों ने किया कमाल :-

इस खेलों में पहली बार बिहार और जम्मू-कश्मीर ने पदक जीतकर अपने-अपने राज्यों के लिए नया अध्याय रच दिया है। वेटलिफ्टिंग के ये मुकाबले राजगीर में आयोजित किए गए। तभी तो राजगीर में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान कुल 10 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने हैं। इसके चलते हुए इस संस्करण को अब तक का सर्वश्रेष्ठ बना दिया है।

weightlifting
weightlifting

इस बार वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं का समापन नए चेहरों और नई उपलब्धियों के साथ हुआ है। तभी तो बालक +102 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के सनी भाटी ने 268 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। इसमें क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम भार शामिल था। जबकि जम्मू-कश्मीर के सात्विक लूथरा ने महज दो किलोग्राम के अंतर से रजत पदक पर पर अपना कब्जा किया। वहीं तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम वजन उठाने में कामयाब नहीं होने के कारण वह स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन गौरवपूर्ण रहा है।

चोट के चलते भी शानदार प्रदर्शन :-

इन खेलों में जम्मू-कश्मीर के सात्विक लूथरा ने अपना यह पदक उस समय हासिल किया जब वह कुछ महीनों पहले तक अपनी कलाई की चोट से जूझ रहे थे। इस बीच उन्होंने बताया कि उनके कोच आकाश विर्धी ने उन्हें हर बार सिर्फ एक लिफ्ट पर ध्यान केंद्रित करना सिखाया है। उनकी यही सीख उन्हें कठिन परिस्थिति में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही है। इसके आगे उन्होंने कहा कि उनके पिता विजय लूथरा ने उनको इन खेलों से जोड़ा और उनका मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहा।

बिहार के उज्ज्वल सिंह का पहला नेशनल पदक :-

बिहार राज्य के लिए यह दिन इसलिए भी खास रहा क्योंकि जहानाबाद के उज्ज्वल सिंह ने पहली बार राज्य के लिए वेटलिफ्टिंग में पदक जीता है। इन खेलों में उन्होंने कुल 241 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है। इस समय वह पटना के पास साई के खेलो इंडिया केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके बाद अब पूर्व सैनिक अमरनाथ सिंह के बेटे उज्ज्वल का लक्ष्य अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ ट्रायल्स में जगह बनाना है।

weightlifting
weightlifting

इसके बाद उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला खेलो इंडिया पदक है। मैं शुरुआत में काफी नर्वस था, लेकिन मेरे भाई की सलाह ने मुझे शांत रहने और अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की। तभी तो अब उज्ज्वल को उम्मीद है कि यह उपलब्धि उन्हें स्कॉलरशिप दिलाने में सहायक होगी।

बालिका वर्ग में केरल की अमृथा ने बिखेरी चमक :-

इन खेलों के बालिका +81 किलोग्राम वर्ग में केरल की अमृथा पी. सुनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 181 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। इस बार उन्होंने स्नैच में 79 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 102 किलोग्राम का प्रदर्शन किया। जबकि आंध्र प्रदेश की कर्णाटि नागा रामालक्ष्मी ने 176 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता है।

Khelo India Youth Games 2025
Khelo India Youth Games 2025

इसके अलावा पंजाब की गगनदीप कौर ने 167 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया। इसके बाद अमृथा ने बताया कि उनको वेटलिफ्टिंग में रुचि अपने पिता से मिली थी। क्यूंकि वह खुद एक राष्ट्रीय स्तर के वेटलिफ्टर रह चुके हैं। इस समय वह इंजीनियरिंग सुपरवाइज़र के रूप में कार्यरत हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब मैं मंच पर होती हूं, तो सिर्फ एक बात सोचती हूं– अपना सर्वश्रेष्ठ देना। मेरा लक्ष्य भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना है।

एनसीओई लखनऊ बना निखरते खिलाड़ियों की आधारशिला :-

इसके अलावा केरल की अमृथा पी. सुनी वर्तमान में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई), लखनऊ में ट्रेनिंग कर रही हैं। यहां पर उनको बेहतरीन कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट्स, न्यूट्रिशनिस्ट, मसाज थेरेपी और फिजियो सेवाएं मिल रही हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक एथलीट को उसकी सफलता के लिए जो कुछ चाहिए, वह सब हमें यहां पर मिल रहा है।

प्रतियोगिता के परिणाम :-

बालिका +81 किलोग्राम वर्ग :-
स्वर्ण– अमृथा पी. सुनी (केरल)– 181 किग्रा
रजत– कर्णाटि नागा रामालक्ष्मी (आंध्र प्रदेश)– 176 किग्रा
कांस्य– गगनदीप कौर (पंजाब)– 167 किग्रा

बालक +102 किलोग्राम वर्ग :-
स्वर्ण– सनी भाटी (हरियाणा)– 268 किग्रा
रजत– सात्विक लूथरा (जम्मू-कश्मीर)– 266 किग्रा
कांस्य– उज्ज्वल सिंह (बिहार)– 241 किग्रा

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version