Saturday, February 14

Google News Sports Digest Hindi

Boxing: भारत में लोगन पॉल के साथ मुक्केबाजी (Boxing) प्रदर्शनी मैच के लिए कॉनर मैकग्रेगर ने घोषणा कर दी है। इन दोनों के बीच होने वाला यह मुकाबला अंबानी परिवार के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। साल 2021 में हुए एक (Boxing) मुकाबले के समय मैकग्रेगर का पैर टूट गया था। उसके बाद से वह अब दोबारा से UFC में वापसी करने वाले है।

Conor McGregor
image source via getty images

इस बार यूएफसी और एमएमए स्टार कॉनर मैकग्रेगर ने (Boxing) एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि वह भारत में एक मुक्केबाजी प्रदर्शनी मैच में लोगन पॉल का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले दो बार के UFC चैंपियन मैकग्रेगर का साल 2021 में डस्टिन पोइरियर से टेक्निकल नॉकआउट में मैच गंवाने के दौरान पैर टूट गया था। इसके बाद से ही उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला है।

Conor McGregor
image source via getty images

इसी साल जून में UFC 303 में उनका (Boxing) मुकाबला माइकल चैंडलर से होना था। तब अपने पैर में चोट लगने के कारण वह मुकाबले से हट गए। वहीं अब उन्होंने एक्स पर कहा कि वह भारत में एक मुक्केबाजी प्रदर्शनी मैच में लोगन पॉल का सामना करने के लिए अंबानी परिवार के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि वह लोगान पॉल से लड़ने के बाद ऑक्टागन में लौट आएंगे।

Logan Paul
image source via getty images

इस बारे में उन्होंने एक्स पर लिखा है कि, “मेरी इलिया टोपुरियो के साथ (Boxing) मुकाबले की अफवाहें झूठी हैं। मैं भारत में एक मुक्केबाजी प्रदर्शनी में लोगन पॉल का सामना करने के लिए अंबानी परिवार के साथ प्रारंभिक समझौते पर हूं। इसके लिए मैं सहमत हो गया हूं। इसके बाद फिर मैं ऑक्टागन में अपनी वापसी की तलाश करूंगा।” इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए जॉर्जियाई-स्पेनिश मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट इलिया टोपुरिया से लड़ने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया।

Boxing कौन हैलोगान पॉल :

लोगन पॉल एक यूट्यूबर हैं। इससे पहले भी वह चार प्रदर्शनी बॉक्सिंग (Boxing) मुकाबलों में नजर आ चुके हैं। पहले मुकाबले में उन्होंने KSI के साथ ड्रॉ खेला। इसके बाद फिर वह इसी प्रतिद्वंद्वी से हार गए।

Logan Paul
image source via getty images

वहीं उन्होंने एमएमए फाइटर डिलन डेनिस के खिलाफ जीत हासिल की थी। जबकि उन्होंने फ्लॉयड मेवेदर के साथ भी ड्रॉ खेला। इसके अलावा वह WWE में भी नजर आए थे। तब उन्होंने नवंबर 2023 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीती थी।

कौन हैं कॉनर मैकग्रेगर :-

प्रोफेशनल बॉक्सर (Boxing) कॉनर मैकग्रेगर ने एकमात्र मुकाबला साल 2017 में खेला था। तब वह फ्लायड मेवेदर के खिलाफ एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में सामने आए थे। जहां पर खेलते हुए वह टेक्निकल नॉकआउट के आधार पर 10वें राउंड में हारे थे।

Conor McGregor
image source via getty images

अभी हाल ही में एसोसिएटेड प्रेस ने यह भी बताया कि आयरलैंड में एक सिविल कोर्ट जूरी ने निकिता हैंड नाम की एक महिला को लगभग 250,000 यूरो ($ 257,000) का हर्जाना दिया था। उन्होंने दावा किया था कि मैकग्रेगर ने डबलिन होटल के पेंटहाउस में उसके साथ बलात्कार किया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version