Saturday, June 20

Candidates Chess: भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर और स्टार शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने बीते दिन बुधवार को इतिहास रच दिया है। क्यूंकि आर वैशाली ने फिडे महिला कैंडिडेट्स 2026 जीतकर इतिहास रचते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला चेस खिलाड़ी भी बनी हैं। इसके चलते हुए अब उह विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ महिला विश्व खिताब के लिए मुकाबला खेलेंगी।

आर वैशाली ने जीता फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 :-

भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर और स्टार शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने बीते दिन बुधवार को इतिहास रच दिया है। क्यूंकि वह अब साइप्रस में खेले गए फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 को जीतकर इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं।

R Vaishali
image source via getty images

इसकी लावा अब इस जीत के साथ वैशाली को चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ महिला विश्व चैंपियनशिप मुकाबला खेलने का मौका भी मिलेगा। वहीं अब भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि भारत के पास ओपन और महिला, दोनों विश्व खिताब मुकाबलों में प्रतिनिधित्व करने का मौका भी रहेगा। क्यूंकि भारत की तरफ से डी गुकेश पहले ही ओपन वर्ल्ड चैंपियन हैं।

R Vaishali
R Vaishali

इसके अलावा अपने आखिरी राउंड में वैशाली को जीत के साथ-साथ अन्य मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना था। इसके बाद फिर भारत की अन्य खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने बिबिसारा अस्साउबायेवा को ड्रॉ पर रोककर वैशाली के लिए रास्ता आसान कर दिया। इसके बाद फिर आर वैशाली ने सफेद मोहरों से खेलते हुए कैटेरीना लाग्नो को हराकर खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया।

वैशाली ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया :-

R Vaishali
R Vaishali

भारत की महिला चेस खिलाड़ी आर वैशाली ने पूरे टूर्नामेंट में काफी शानदार खेल दिखाया है। क्यूंकि इस दौरान उन्होंने तान झोंगयी और अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना जैसी मजबूत खिलाड़ियों को हराया है। इसके अलावा उन्होंने अन्ना मुज़ीचुक के खिलाफ महत्वपूर्ण ड्रॉ भी खेला था। इसके अलावा उनको झू जिनर के खिलाफ दो हार का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद उन्होंने खेल में शानदार वापसी करते हुए अपने अभियान को पटरी पर बनाए रखा था।

अब विश्व चैंपियन बनना चाहती हैं आर वैशाली :-

इसके चलते हुए अब भारतीय महिला चेस खिलाड़ी आर वैशाली का सामना जू वेनजुन से होने वाला है। इसके अलावा यह चीनी खिलाड़ी पांच बार की विश्व चैंपियन भी है। वहीं इन दोनों के बीच यह मुकाबला इस साल के अंत में खेला जाएगा।

R Vaishali
R Vaishali

जबकि इसमें लगभग ₹2.7 करोड़ की इनामी राशि दांव पर लगी होगी। लेकिन अब इस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट को जीतने के बाद वैशाली ने लगभग ₹25 लाख की राशि सुनिश्चित कर ली है। इसके अलावा अब उनकी यह जीत भारतीय शतरंज के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version