Chess: दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने लय में वापसी करते हुए फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में अर्जुन एरिगेसी को 2-0 और आर प्रज्ञानंद को 3-1 से हरा दिया है। इसके अलावा अब 750,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में हैंस मोके नीमन का सामना अमेरिका के लेवोन अरोनियन से होने वाला है। जबकि तीसरे स्थान के लिए कार्लसन दुनिया के दूसरे नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा से मैच खेलेंगे।

प्रज्ञानंद को हराकर कार्लसन ने की वापसी :-

image source via getty images
दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन के लिए दोनों मैच काफी रोमांचक रहे हैं। क्योंकि इससे पहले प्रज्ञानंद ने उनको टूर्नामेंट जीतने का मौका हासिल करने से महरूम कर दिया था। क्यूंकि भारतीय स्टार खिलाड़ी प्रज्ञानंद ने इस मिनी-मैच के पहले गेम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद नॉर्वे के खिलाड़ी ने ‘रिटर्न गेम’ में वापसी की और जीत हासिल कर टूर्नामेंट में वापसी की।

लय को बरकरार नहीं रख पाए अर्जुन :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने पहले गेम में बढ़त हासिल की, लेकिन वह इसको कायम नहीं रख सके। इसके बाद दूसरे गेम में कार्लसन ने एरिगेसी पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इसके अलावा अंतिम दिन की अन्य बाजियों में अर्जुन पांचवें स्थान के प्ले-ऑफ के लिए अमेरिका के फैबियानो कारूआना से मैच खेलेंगे।
image source via getty images
जबकि आर प्रज्ञानंद को सातवें स्थान के लिए एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो से मैच खेलना है। इसके अलावा अंतिम दिन सभी की निगाहें नीमन पर लगी हुई हैं जो अंतिम आठ चरण में सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं और 200,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के लिए वापसी करने वाले अरोनियन के सामने होंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version