Thursday, June 11

Google News Sports Digest Hindi

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश इस समय (Chess) विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा वह (Chess) विश्व चैंपियन बनने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं। गुकेश भारतीय खिलाड़ियों में इस समय पहले स्थान पर भी पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट के पिछले टूर्नामेंट में उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था।

Chess नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से भिड़ेंगे डी गुकेश :-

टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट (Chess) में एक दिन के आराम के बाद विश्व चैंपियन डी गुकेश अब छठे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से भिड़ने वाले हैं। वहीं इसके अलावा भारत के आर प्रज्ञानंद का सामना चीन के गत चैंपियन वेई यी से होने वाला है।

D Gukesh
image source via getty images

इस समय प्रज्ञानंद और अब्दुसात्तोरोव पांच दौर के बाद अंक तालिका में चार-चार अंकों के साथ (Chess) संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। इसके अलावा भारत के डी गुकेश अभी 3.5 अंक लेकर स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जबकि भारत के एक अन्य खिलाड़ी पी हरिकृष्णा अभी पांचवें स्थान पर हैं।

R Praggnanandhaa
image source via getty images

टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट (Chess) में अभी आठ दौर की बाजियां खेली जाने वाली है। अभी तक भारत के आर प्रज्ञानंद ने इस (Chess) टूर्नामेंट में तीन जीत हासिल की हैं और दो ड्रॉ भी खेले हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी तीनों बाजियां भारतीय खिलाड़ियों अर्जुन एरिगैसी, पी हरिकृष्णा और लियोन ल्यूक मेंडोंका के खिलाफ जीती हैं। जिसके चलते हुए वह अभी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं।

Arjun Erigesi: भारतीय ग्रैंडमास्टर एरिगेसी को मिला अमेरिका का वीजा, विदेश मंत्रालय को दिया धन्यवाद
image source via getty images

इसके अलावा अभी विश्व चैंपियन बनने के बाद अपना पहला (Chess) टूर्नामेंट खेल रहे गुकेश विश्व रैंकिंग में चौथे और भारतीय खिलाड़ियों में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पिछले दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था। तभी तो अब वह अगले दौर में भी अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए ही उतरने वाले हैं। वहीं भारत के हरिकृष्णा ने प्रज्ञानंद के खिलाफ मिली हार को छोड़कर काफी शानदर प्रदर्शन किया है।

R Vaishali: भारत की आर वैशाली का शानदार प्रदर्शन, विश्व ब्लिट्ज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में जीता कांस्य
image source via getty images

अब वह छठे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट से खेलने वाले हैं। लेकिन इस (Chess) टूर्नामेंट में अभी तक एरिगैसी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। अभी वह पांच दौर के समाप्त होने के बाद तक केवल एक अंक ही ले पाए हैं। अब उनका अगले दौर में मुकाबला फैबियानो कारूआना से होने वाला है।

World Junior Chess Championship: 18 साल की दिव्या देशमुख बनीं विश्व जूनियर चेस चैंपियन , हासिल किए 10 अंक
image source via getty images

इसके अलावा (Chess) टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग में खेलते हुए भारत की आर वैशाली ने अभी तक तीन अंक हासिल किए हैं। वहीं अब उनका अगला मुकाबला इरिना बुलमागा से होने वाला है। जिनका अभी तक केवल आधा अंक है। इसके अलावा भारत की एक अन्य खिलाड़ी दिव्या देशमुख के अभी 1.5 अंक हैं। उनका अगले दौर में मुकाबला अर्जेंटीना की फॉस्टिनो ओरो से होने वाला है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version