Chess: भारत के उभरते हुए चेस खिलाड़ी हरिकृष्णन ए रा भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। वहीं इससे पहले साल 2022 में हरिकृष्णन चेन्नई में ग्रैंडमास्टर श्याम सुंदर मोहनराज की अकादमी से जुड़े थे। इस बीच अब हरिकृष्णन के ग्रैंडमास्टर बनने से मोहनराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
हरिकृष्णन ए रा बने 87वें ग्रैंडमास्टर :-
भारत के उभरते हुए चेस खिलाड़ी हरिकृष्णन ए रा भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। क्यूंकि 24 साल के युवा चेस खिलाड़ी हरिकृष्णन ने फ्रांस के ला प्लेन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। इसके चलते हुए वह भारत के ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। वहीं इससे पहले साल 2022 में वह चेन्नई में ग्रैंडमास्टर श्याम सुंदर मोहनराज की अकादमी से जुड़े थे।
अब जैसे ही हरिकृष्णन ग्रैंडमास्टर बने हैं तो उनके कोच मोहनराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इसके अलावा मोहनराज इसलिए ज्यादा खुश हैं क्योंकि कुछ महीनों के भीतर उनकी अकादमी के दो खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर बने हैं। क्यूंकि इससे पहले श्रीहरि एल आर भारत के 86वें ग्रैंडमास्टर थे और अब हरिकृष्णन ने यह उपलब्धि हासिल की है।
इसके अलावा युवा चेस खिलाड़ी हरिकृष्णन ने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म कुछ साल पहले हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने स्पेन में आंदुजार ओपन में दूसरा नॉर्म हासिल किया था। इस बीच अब मोहनराज ने उस समय को याद किया जब वह एक साल से अधिक समय तक कोई ग्रैंडमास्टर तैयार नहीं कर पाए थे। इसके अलावा मोहनराज को वह समय याद है जब अंतरराष्ट्रीय मास्टर बन चुके हरिकृष्णन ग्रैंडमास्टर बनने के लिए मार्गदर्शन लेने उनकी अकादमी में आए थे।
इसके बाद उन्होंने कहा कि, “हमारी अकादमी ने दो महीने में ही दो ग्रैंडमास्टर तैयार कर दिए हैं। क्यूंकि पिछले दो-तीन सालों से मैं जिन ग्रैंडमास्टर्स को लगातार प्रशिक्षित कर रहा हूं, उनकी वजह से यह बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं अब यह मेरे और हरिकृष्णन दोनों के लिए बड़ी राहत की बात है, क्योंकि उन्होंने लगातार दो ग्रैंडमास्टर नॉर्म गंवा दिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।