Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद सुपर शतरंज क्लासिक के पहले दौर में फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरजा फिरोजा से अपना पहला मैच खेलने वाले हैं। इसके अलावा इस बार भारत के स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी होंगे। क्यूंकि विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अब इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

पहले दौर में अलीरजा फिरोजा से खेलेंगे प्रज्ञानंद :-

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट के अपने पहले दौर में फ्रांस के स्टार चेस खिलाड़ी अलीरजा फिरोजा से मैच खेलने वाले हैं। इसके अलावा यह अब ग्रैंड शतरंज टूर पर इस साल का पहला क्लासिकल टूर्नामेंट भी होने वाला है।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके अलावा इस बार भारत के अन्य स्टार चेस खिलाड़ी और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने क्लासिकल प्रारूप से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट में आर प्रज्ञानंद ही अकेले भारतीय खिलाड़ी बच गए हैं। इसके अलावा इस बार प्रज्ञानंद को अब 10 खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में नौ दौर में से पांच में सफेद मोहरों से खेलने का मौका मिलने वाला है।

टूर्नामेंट में कारूआना को मिली है शीर्ष वरीयता :-

इसके अलावा इस बार सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि 350000 डॉलर है। वहीं इस बार 125000 डॉलर बोनस रहने वाला है। जबकि इस टूर्नामेंट का पहला पुरस्कार एक लाख डॉलर का है। लेकिन अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में काफी औसत प्रदर्शन के बाद प्रज्ञानंद को अपने खेल में सुधार करना ही होगा।

D Gukesh
D Gukesh

इसके अलावा वह अब लाइव रेटिग में विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर खिसक गए हैं।इसके अलावा इस बार अमेरिका के चेस खिलाड़ी फेबियानो कारूआना को शीर्ष वरीयता मिली है। इसके चलते हुए वह अपने पहले दौर में हालैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट से मैच खेलने वाले हैं।

Alireza Firouzja
image source : X

इसके अलावा इस बार भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी गुकेश के इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद उनकी जगह विश्व चैंपियनशिप मुकाबले में उनके चैलेंजर उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव खेलने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में वह पहले दौर में रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल का सामना करने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version