Saturday, June 13

Google News Sports Digest Hindi

Chess: टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल में दो भारतीय (Chess) दिग्गजों का आमना सामना हुआ। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय (Chess) विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर आर प्रज्ञानंदा विजेता बने है। क्यूंकि उन्होंने टाईब्रेकर में यह फाइनल मुकाबला जीतकर टाटा स्टील मास्टर्स की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

भारतीय (Chess) ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने फाइनल में शानदार वापसी करते हुए विश्व चैंपियन डी गुकेश को टाईब्रेकर में 2-1 से हराकर टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। वहीं इससे पहले ये दोनों ही भारतीय (Chess) खिलाड़ी अंतिम दिन अपनी बाजियां हार गए थे।

R Praggnanandhaa
image source via getty images

लेकिन फिर भी इन दोनों के बीच इस खिताब के लिए टाईब्रेकर का मुकाबला हुआ। क्यूंकि इन दोनों के एकसमान साढ़े आठ अंक थे। जबकि उज्बेकिस्तान के (Chess) नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव को पी हरिकृष्णा ने ड्रॉ पर रोककर उनको पूरे अंक लेने नहीं दिए। जिसके चलते हुए वह फाइनल खेलने से रोक दिए गए।

Chess विश्वनाथन आंनद ने 5 बार जीता है यह खिताब :-

भारतीय विश्व चैंपियन डी गुकेश को अंतिम दौर में हमवतन अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ खेलते हुए हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विश्व चैंपियन बनने के बाद यह उनकी पहली हार भी थी।

R Praggnanandhaa
image source via getty images

इसके अलावा भारत के Chess) आर प्रज्ञानंदा को विन्सेंट कीमेर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते हुए अब इन दोनों की हार के चलते हुए साल 2013 के (Chess) कैंडिडेट टूर्नामेंट की याद एक बार फिर से ताजा हो गई। क्यूंकि उस टूर्नामेंट में नॉर्वे के कार्लसन और रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक बढ़त पर थे। फिर भी वह मुकाबला हर गए थे।

आनंद के बाद दूसरे भारतीय बने प्रज्ञानंदा :-

इस टाटा स्टील मास्टर्स के खिताब को जीतने वाले आर प्रज्ञानंदा दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी बने हैं। क्यूंकि उनसे पहले महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने इस ट्रॉफी को 5 बार जीता था। इस मुकाबले में टाईब्रेकर के बाद सडन डेथ की स्थिति आ गई थी।

Chess: प्रज्ञानानंदा ने बोगदान-डैनियल से खेला ड्रा, सुपरबेट क्लासिक टूर्नामेंट शतरंज में चमके अलीरेजा
image source via getty images

इस फाइनल मुकाबले में भारत के आर प्रज्ञानंदा और डी गुकेश के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखा गया। तभी तो इस कड़े मुकाबले के बीच में विश्व चैंपियन डी गुकेश अपना नियंत्रण खो बैठे। इसके चलते हुए उन्होंने अपना घोड़ा गंवा दिया। तब इसके बाद आर प्रज्ञानंदा ने धैर्य रखते हुए सही तकनीक दिखाते हुए अंक बटोर लिया। इसके चलते हुए उन्होंने पहली बार टाटा स्टील मास्टर्स में शानदार जीत दर्ज की।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version