Monday, February 16

Google News Sports Digest Hindi

Chess Ranking: इस समय टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में अभी आठ दौर की बाजियां और बची हुई हैं। लेकिन अभी भारत के विश्व चैंपियन गुकेश दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ हमवतन आर प्रज्ञानंद और उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से पीछे चल रहे हैं। वह अभी (Chess Ranking) अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं।

D Gukesh
image source via getty images

अभी हाल ही में विश्व चैंपियन बने भारत के डी गुकेश ने अपने नाम कई नई उपलब्धियां हासिल की हैं। जिसके चलते हुए अब वह गुरुवार को फिडे (विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था) की ताजा रैंकिंग (Chess Ranking) में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ अब वह अर्जुन एरिगैसी की जगह भारत के सर्वोच्च रैंकिंग (Chess Ranking) वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

D Gukesh: नीदरलैंड के अनीश को हराकर गुकेश ने की मास्टर्स टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत
image source via getty images

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने अपनी समझबूझ और तकनीकी खेल का शानदार नमूना पेश करते हुए टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हरा दिया है। जिसके चलते हुए अब उनके इस टूर्नामेंट में 3.5 अंक हो गए हैं। इसके अलावा इस जारी टूर्नामेंट में गुकेश की यह दूसरी जीत भी है।

Chess Ranking अभी हाल ही में खेल रत्न से सम्मानित हुए थे गुकेश :-

अभी हाल ही में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ध्यान चंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। अब फिडे की ताजा रैंकिंग में उनके (Chess Ranking)  2784 रेटिंग अंक हो गए हैं। लेकिन पिछले साल तक भारत के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी थे। जिनके कुल 2779.5 रेटिंग अंक थे।

Arjun Erigesi: भारतीय ग्रैंडमास्टर एरिगेसी को मिला अमेरिका का वीजा, विदेश मंत्रालय को दिया धन्यवाद
image source via getty images

लेकिन इस समय वह भारतीय विश्व चैंपियन डी गुकेश के शानदार प्रदर्शन के चलते हुए पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। इसके अलावा नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (Chess Ranking) 2832.5 अंकों के साथ विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। वहीं उनके बाद अमेरिका के दो खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर (Chess Ranking) हिकारू नाकामुरा (2802) और फैबियानो कारुआना (2798) का नंबर आता है।

एरिगैसी ने पिछले साल किया था यह कारनामा :-

भारतीय शतरंज खिलाड़ी गुकेश ने पिछले साल दिसंबर में सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व खिताब जीता था। वहीं भारत के ही अर्जुन एरिगैसी भी पिछले साल सितंबर में ही देश के सर्वोच्च रैंकिंग (Chess Ranking) वाले खिलाड़ी बने थे।

Arjun Erigasi
image source via getty images

इसके बाद फिर उन्होंने दिसंबर में अपनी (Chess Ranking) सर्वोच्च रेटिंग 2801 हासिल की थी। तभी तो इसके बाद वह 2800 या इससे अधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले दुनिया के 15वें और विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।

गुकेश को मिल रही है प्रज्ञानंद से कड़ी टक्कर :-

R Praggnanandhaa
image source via getty images

इस टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में अभी आठ दौर की बाजियां बची हुई हैं। इस समय गुकेश दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ हमवतन आर प्रज्ञानंद और उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से पीछे संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। क्यूंकि भारत के प्रज्ञानंद ने नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम के साथ ड्रॉ खेला है। जबकि अब्दुसात्तोरोव ने एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी जोर्डन वान फॉरेस्ट को हराया है।

अर्जुन एरिगैसी ने मेंडोंका से खेला ड्रॉ :-

इस टूर्नामेंट में अब पांचवें दौर के बाद प्रज्ञानंद और अब्दुसत्तोरोव दोनों चार-चार अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि विश्व चैंपियन गुकेश स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ उन दोनों से केवल आधा अंक पीछे हैं।

Chess: प्रज्ञानंद ने हमवतन हरिकृष्णा को हराया, गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने खेला ड्रॉ
image source via getty images

इस मुकाबले में फेडोसीव ने अमेरिका के शीर्ष वरीय फैबियानो कारूआना को हराया है। जबकि एरीगैसी ने हमवतन मेंडोंका से ड्रॉ खेला है। वहीं पी हरिकृष्णा भी गत चैंपियन चीन के वेई यी के खिलाफ अपने काले मोहरों से कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

भारत की आर वैशाली ने स्वेन से खेला ड्रॉ :-

R Vaishali
image source via getty images

इस टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग में भारत की आर वैशाली ने जर्मनी की फ्रेडरिक स्वेन के साथ ड्रॉ खेला है। इसके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी दिव्या देशमुख नीदरलैंड की इरविन एल’एमी से अपना मुकाबला हार गईं हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारत की वैशाली के 2.5 और दिव्या के 1.5 अंक हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version