Friday, February 13
Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा की नजरें सत्र के पहले बड़े खिताब जीतने पर लगी हुई हैं। क्यूंकि इस बार उनका सामना पेरिस डायमंड लीग में जूलियन वेबर से होने वाला है। वहीं अब 90 मीटर की बाधा पार कर चुके नीरज की टक्कर डायमंड लीग के दूसरे चरण में दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से भी होगी। इस भाला फेंक स्पर्धा में कुल आठ दावेदार हैं, जिनमें से पांच पहले ही 90 मीटर का आंकड़ा छू चुके हैं।

दोहा डायमंड लीग में वेबर ने हारे थे नीरज :-

इससे पहले अभी करीब एक महीने पहले ही वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को हराया था। इस प्रतियोगिता में नीरज ने 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था। इसके अलावा वेबर ने तब अपना आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद नीरज 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images
वहीं इससे पहले वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी नीरज चोपड़ा को हराया था। उस समय वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। लेकिन एंडरसन पीटर्स इन दोनों ही स्पर्धाओं में तीसरे स्थान पर रहे थे।

पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे नीरज :-

इसके बाद अब नीरज चोपड़ा की नजरें पेरिस में वेबर से अपनी पिछली दोनों हार का बदला लेने पर रहेगी। इस समय वह डायमंड लीग के पेरिस चरण में आठ साल बाद खेलने उतरने वाले हैं। क्यूंकि पिछले साल ओलंपिक पर फोकस करने के लिए उन्होंने पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था।
Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images
वहीं तब पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ नीरज ने रजत पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने आखिरी बार साल 2017 में पेरिस डायमंड लीग में जूनियर विश्व चैम्पियन के तौर पर खेलकर पांचवां स्थान हासिल किया था।

डायमंड लीग के बाद इन लीग में भाग लेंगे नीरज :-

नीरज चोपड़ा और वेबर के अलावा एंडरसन पीटर्स भी साल 2022 में 90 मीटर की बाधा पार कर चुके हैं। उनके अलावा कीनिया के 2015 विश्व चैम्पियन जूलियस येगो और त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता केशोर्न वालकॉट भी 90 मीटर क्लब में शामिल हैं। इन दोनों ने साल 2015 में यह कारनामा किया था।
Neeraj Chopra
image source via getty images
वहीं इस बार पेरिस डायमंड लीग में ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा , मोलडोवा के एड्रियन मारडारे और फ्रांस के रेमी रूजेटे भी भाग लेने वाले हैं। इस पेरिस डायमंड लीग के बाद नीरज  24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेने वाले हैं। वहीं इसके बाद वह पांच जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक में खेलने वाले हैं।
Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version