Chess: साइप्रस चेस महासंघ के प्रमुख क्रिटन टोर्नारिटिस ने भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी के प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने के फैसले को गलत बताया है। इसके बाद अब साइप्रस चेस महासंघ के अध्यक्ष क्रिटन टोर्नारिटिस ने भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी के फैसले की कड़ी आलोचना की है। क्यूंकि हम्पी ने पश्चिम एशिया में तनाव के चलते इस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था।
साइप्रस चेस प्रमुख ने किया कोनेरू हम्पी पर पलटवार :-
साइप्रस चेस महासंघ के प्रमुख क्रिटन टोर्नारिटिस ने भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी के प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने के फैसले को अब गलत बताया है। इस बीच अब उनका कहना है कि इस तरह के फैसले से निराधार चिंताएं फैलती हैं तथा यह खिलाड़ियों और आयोजकों दोनों के प्रति अनादर के भाव को भी दर्शाता है।

इसके बाद साइप्रस चेस महासंघ के अध्यक्ष टोर्नारिटिस ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं के कारण कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने के लिए भारत की दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन खिलाड़ी कोनेरू हम्पी की कड़ी आलोचना की है। इसके चलते हुए उन्होंने अब कहा है कि इस तरह के फैसले खेल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
कोनेरू हम्पी ने सुरक्षा का दिया था हवाला :-
भारत की स्टार महिला चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने इस समय खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिताओं का हवाला देते हुए आगामी 28 मार्च से शुरू होने वाले इस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। क्यूंकि यह देश साइप्रस उस अस्थिर क्षेत्र के निकट है जहां ईरान तथा अमेरिका और इज़राइल के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

इसके बाद अब टोर्नारिटिस ने एक्स पर लिखा है कि, “साइप्रस चेस महासंघ के अध्यक्ष के रूप में मैं कोनेरू हम्पी के साइप्रस को असुरक्षित बताते हुए नाम वापस लेने के फैसले से काफी निराश हूं। क्यूंकि यह महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक है। उनका ऐसा करना अब सरासर गलत है। इसके अलावा इस समय निराधार चिंताओं को फैलाना खेल को नुकसान पहुंचाता है और यह इसमें शामिल आयोजकों और खिलाड़ियों के प्रति उनके अनादर को भी दर्शाता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






