Saturday, March 7

D Gukesh: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। तभी तो अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी ने उनको बधाई दी है। वहीं इससे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच दिया।

D Gukesh
image source via getty images

इसके बाद अब उन्होंने इस मुकाबले को 7.5-6.5 अंकों के अंतर से जीत लिया है। इसी के साथ अब वह सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए। क्यूंकि उन्होंने (D Gukesh) इस कारनामे को केवल 18 वर्ष की उम्र में किया है। तभी तो उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। जिसके चलते हुए अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी ने उनको बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा :-

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, “विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने पर गुकेश (D Gukesh) को हार्दिक बधाई। इसको जीत कर उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है।

D Gukesh
image source via getty images

अब उनकी इस जीत के चलते हुए शतरंज की महाशक्ति के रूप में भारत की साख को दर्शाती है। इस समय उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। तभी तो अब मैं हर भारतीय की ओर से कामना करती हूं कि आप भविष्य में भी इसी तरह सफल होते रहें।”

पीएम ने दी बधाई :-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुकेश को बधाई दी। इस बीच उन्होंने गुकेश (D Gukesh) की तारीफों के पुल बांधे। तभी तो अब उन्होंने कहा कि, “ऐतिहासिक और अनुकरणीय! डी गुकेश को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई। क्यूंकि यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

D Gukesh
image source via getty images

तभी तो अब उनकी इस जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

सचिन भी नहीं रहे पीछे :-

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी खुद को गुकेश (D Gukesh) की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। तभी तो अब उन्होंने भी एक्स पर लिखा है कि, “64 खानों के खेल में आपने अनंत संभावनाओं की दुनिया को ही खोल कर रख दिया है।

D Gukesh and liren
image source via getty images

आपको बधाई हो डी गुकेश, सिर्फ 18 साल की उम्र में 18वें विश्व चैंपियन बनने पर। अब विश्वनाथन आनंद के नक्शेकदम पर चलते हुए आप भारतीय शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अगली लहर का मार्गदर्शन कर रहे हैं।”

बीसीसीआई ने भी दी शुभकामनाएं :-

D Gukesh and liren
image source via getty images

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नए विश्व विजेता डी गुकेश (D Gukesh) को बधाई दी गई। तभी तो भारतीय बोर्ड ने लिखा है कि, “गुकेश डोमराजू को सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई। आपने 2024 विश्व शतरंज चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर इतिहास में सबसे युवा विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।”

राहुल गांधी ने भी दी गुकेश को बधाई :-

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) की जीत पर काफी खुशी जताई है। इस बीच उन्होंने कहा कि, “गुकेश आपने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।

Gukesh D
image source via getty images

केवल 18 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र का विश्व शतरंज चैंपियन बनना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। तभी तो आपका जुनून और कड़ी मेहनत हमें याद दिलाती है कि दृढ़ संकल्प के साथ कुछ भी संभव है। बधाई हो, चैंपियन।”

श्रेयस अय्यर ने भी दी D Gukesh को बधाई :-

World Chess Championship: विश्व शतरंज प्रतियोगिता में डी गुकेश ने लिरेन के खिलाफ लगातार चौथी बाजी ड्रॉ खेली
image source via getty images

इस बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी अपने आप को गुकेश को बधाई देने से नहीं रोक पाए। तभी तो अब उन्होंने गुकेश को बधाई देते हुए लिखा है कि पूरे देश को आप पर गर्व है! बधाई गुकेश।

विश्वनाथन आनंद ने भी दी बधाई :-

भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी डी गुकेश (D Gukesh) के विश्व चैंपियन बनने पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण हैं। तभी तो उन्होंने आगे लिखा है कि, “गुकेश आपको बधाई। यह शतरंज के लिए गर्व का क्षण है।

D Gukesh and visvwanathan anand
image source via getty images

यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। मेरे लिए भी यह काफी गर्व का क्षण है। इसके अलावा आनंद ने चीन के दिग्गज खिलाड़ी डिंग लिरेन को लेकर भी कहा कि, “डिंग ने बहुत ही रोमांचक मैच खेला और दिखाया कि वह चैंपियन हैं।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version