Thursday, February 19

Vidit Gujrathi wedding: इस बीच विदित गुजराती की शादी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आनंद और गुकेश बॉलीवुड हिट गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको देखकर उनके सभी फैंस हैरान हो गए हैं। भारत के सभी शतरंज ग्रैंडमास्टर बोर्ड पर अपनी शानदार रणनीतियों के लिए जाने जाते हैं।

इस वीडियो के आने के बाद अब यह भी साबित हो गया है कि वो सभी बोर्ड के बाहर भी लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। तभी तो अब पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने साथी ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती की शादी में अपने डांस मूव्स से सभी को चौंका दिया है।

विदित गुजराती ने कि निधि कटारिया से शादी :-

Vidit Gujrathi wedding
Vidit Gujrathi wedding

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने बीते 2 अप्रैल को निधि कटारिया के साथ शादी की थी। तब उनकी इस शादी समारोह में भारतीय शतरंज बिरादरी के बड़े-बड़े नाम शामिल हुए थे। इनमें आनंद, गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञानंदधा और यहां तक ​​कि डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी अपनी पत्नी, अंतरराष्ट्रीय मास्टर सोपिको गुरमिशविली के साथ शामिल हुए थे।

उनकी इस शादी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आनंद और गुकेश बॉलीवुड हिट गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस तरह से नाचने से अब उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं।

एक अन्य वीडियो में गुकेश हिंदी पॉप गानों पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो में उनके साथ गिरी और सोपिको भी नाच रहे हैं। इसके चलते हुए यह एक मजेदार क्रॉस-कल्चरल पल बन गया है।

Vidit Gujrathi wedding
Vidit Gujrathi wedding

इससे पहले पिछले साल 2024 में दिसंबर के महीने में केवल 18 साल की उम्र में डी गुकेश, डिंग लिरेन को हराकर इतिहास के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने थे। इस बीच उनका कार्यकाल काफी चुनौतियों से भरा रहा है। क्यूंकि दिग्गज चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और अन्य शीर्ष खिलाड़ियों ने उनके गेमप्ले की जमकर आलोचना की थी।

Vidit Gujrathi wedding
Vidit Gujrathi wedding

इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गुकेश ने नकारात्मकता को दूर करते हुए कहा था कि, “जब आप विश्व चैम्पियनशिप में पहुंचते हैं, तो आलोचना अपरिहार्य है। इस बीच लोगों को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है। वह जो कुछ चाहे कह सकते हैं। इन सब बातों को कहने के लिए वो सभी पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। मैं केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करता हूं। इस बीच उनकी नकारात्मक टिप्पणियां ही मुझे अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं।”

Vidit Gujrathi wedding
Vidit Gujrathi wedding

इस वर्तमान समय में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश विश्व रैंकिंग में नंबर 3 पर काबिज है। जबकि इस सूचि में नंबर 4 पर अर्जुन एरिगैसी हैं। इस बीच ये दोनों भारतीय दिग्गज चेस खिलाड़ी अब 7 से 14 अप्रैल तक फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर के पेरिस चरण में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में आनंद, गुजराती, प्रज्ञानंद, कार्लसन, हिकारू नाकामुरा और विंसेंट कीमर भी शामिल होंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version