Thursday, February 26

Prague International Chess Festival: विश्व चैंपियन डी गुकेश विश्व कप से जल्दी बाहर होने और टाटा स्टील मास्टर्स में निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर आज बुधवार से शुरू होने वाले प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में साल का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करने वाले हैं। क्यूंकि इस बार भारतीय ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन डी गुकेश प्राग अंतरराष्ट्रीय चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं इस दौरान उनके पास साल का अपना पहला खिताब जीतने का भी सुनहरा मौका रहेगा।

प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे डी गुकेश :-

भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और विश्व चैंपियन डी गुकेश विश्व कप से जल्दी बाहर होने और टाटा स्टील मास्टर्स में निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर आज बुधवार से शुरू होने वाले प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में साल का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करने वाले हैं।

D Gukesh
D Gukesh

इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त गुकेश को अबकी बार शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी विंसेंट कीमर और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव की कड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा। क्यूंकि इन दोनों का हालिया प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है।

अरविंद चिदंबरम भी लेंगे टूर्नामेंट में हिस्सा :-

इस समय विंसेंट कीमर लाइव रेटिंग में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। जबकि उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। जबकि इस समय डी गुकेश 10वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं इस समय वह इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों में रेटिंग के मामले में सबसे आगे हैं।

Gukesh D
Gukesh D

इसके अलावा पिछले कुछ समय तक लाइव रेटिंग में शीर्ष 10 में तीन भारतीय खिलाड़ी हुआ करते थे। लेकिन अब भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी और आर प्रज्ञानंद खराब प्रदर्शन के कारण नीचे खिसक गए हैं। वहीं इस प्रतियोगिता में गुकेश के साथ एक अन्य भारतीय खिलाड़ी मौजूदा चैंपियन अरविंद चिदंबरम भी अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं। इसके अलावा यही वह प्रतियोगिता है जिसको चेन्नई के इस खिलाड़ी ने पहली बार जीता था।

Arvind Chidambaram
image source vis getty images

इसके अलावा अमेरिका के हैंस नीमन एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सभी की नजर रहने वाली है। जबकि ईरान के परहम मगसूदलू भी प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे। वहीं नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फोरस्ट ने भी इस समय अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है। इसके चलते हुए वह भी अब दावेदारों में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा सातवीं वरीयता प्राप्त चिदंबरम टाटा टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2700 रेटिंग क्लब में वापसी करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इसके अलावा भारतीय चेस खिलाड़ी अरविंद चिदंबरम के लिए यहां पिछली बार के प्रदर्शन को दोहराना एक कठिन चुनौती भी होने वाली है। क्यूंकि उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुब्बोएव, स्पेन के डेविड एंटोन गुज्जारो और स्थानीय स्टार डेविड नवरा नौ दौर की मास्टर्स प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। जबकि चैलेंजर्स वर्ग में सूर्य शेखर गांगुली और महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख भारतीय चुनौती पेश करने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version