Sunday, February 1

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने फिडे शतरंज विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्यूंकि टाईब्रेकर के पहले सेट में ही भारतीय ग्रैंडमास्टर एरिगेसी ने लेको को 3-1 से हरा दिया है। जबकि हरिकृष्णा ने पहला सेट ड्रॉ किया और फिर दूसरा सेट जीतकर कुल 2.5-1.5 से जीत हासिल करते हुए अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की है।

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे एरिगेसी और हरिकृष्णा :-

Arjun Erigasi
image source via getty images

फिडे शतरंज विश्व कप 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। क्यूंकि इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने शतरंज विश्व कप के चौथे दौर के टाईब्रेकर में जीत हासिल की है। इस बार एरिगेसी ने हंगरी के पीटर लेको को और हरिकृष्णा ने स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को मात दी है। लेकिन भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद का सफर हार के साथ समाप्त हो गया है। अब वह विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

आर प्रज्ञानंद को डुबोव से मिली हार :-

अपने टाईब्रेकर के पहले सेट में ही भारतीय खिलाड़ी एरिगेसी ने लेको को 3-1 से हरा दिया है। जबकि अन्य टाईब्रेकर मैच में हरिकृष्णा ने पहला सेट ड्रॉ किया और फिर दूसरा सेट जीतकर कुल 2.5-1.5 से जीत हासिल करते हुए अंतिम 16 में स्थान पक्का किया है।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके बाद आर प्रज्ञानंद अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके और रूस के डेनियल डुबोव से हारकर इस साल के विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इससे पहले साल 2023 में आयोजित पिछले विश्व कप में इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन तब वह फाइनल में नॉर्वे के विजेता मैग्नस कार्लसन से हार गए थे।

अब अरोनियन से होगा एरिगेसी का सामना :-

भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी के लिए अगला दौर बेहद अहम होने वाला है क्यूंकि उनका सामना शानदार फॉर्म में चल रहे अमेरिका के लेवोन अरोनियन से होने वाला है। इस बार अरोनियन सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते हुए वह इस प्रतियोगिता में किसी के लिए भी मुश्किल प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अर्मेनिया के शांत सार्गस्यान को 2.5-1.5 से हरा दिया है।

P. Harikrishna
P. Harikrishna

इसके अलावा इससे पहले विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराने वाले स्वेन ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और कैंडिडेट्स में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला है। क्यूंकि एलेक्सी ग्रेबनेव ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को 2.5-1.5 से हरा दिया है। वहीं अब वाचियर-लाग्रेव के बाहर होने का मतलब यह भी है कि अगर भारत के बचे हुए दो खिलाड़ी अगली बाधा पार कर लेते हैं तो उनके लिए आगे की राह काफी आसान हो जाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version