Thursday, March 19

Chess World Cup 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी, आर प्रज्ञानानंदा और पी हरिकृष्णा बीते दिन बुधवार को पणजी में चल रहे शतरंज विश्व कप 2025 के टाईब्रेकर में पहुंचने में सफल रहे। क्यूंकि इन तीनों ही भारतीय चेस खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच ड्रा खेले हैं। इसके बाद अब ये तीनों आज टाईब्रेक में खेलने उतरने वाले हैं।

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन :-

भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी, आर. प्रज्ञानंद और पी. हरिकृष्णा ने बीते दिन बुधवार को शतरंज विश्व कप 2025 के चौथे दौर में अपने-अपने मुकाबले ड्रॉ खेले हैं। इसके चलते हुए अब ये तीनों आज टाईब्रेक में खेलने उतरने वाले हैं।

Arjun Erigasi
image source via getty images

अपने मैच में एरिगेसी ने हंगरी के अनुभवी ग्रैंडमास्टर पीटर लेको के खिलाफ 36 चालों के बाद मैच ड्रा कराया था। जबकि अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने रूसी ग्रैंडमास्टर डेनियल डुबोव के खिलाफ 30 चालों में अपने अंक साझा किए थे। इसके अलावा एक अन्य भारतीय चेस खिलाड़ी पी हरिकृष्णाने भी कठिन परिस्थितियों से उबरते हुए स्वीडन के ग्रैंडमास्टर निल्स ग्रैंडेलियस के खिलाफ 38 चाल में ड्रॉ खेलकर मुकाबला टाईब्रेक तक खींच लिया है।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

जबकि मेक्सिको के ग्रैंडमास्टर जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा अंतिम 16 में जगह बनाने वाले पहले चेस खिलाड़ी बन गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अपने मैच में ग्रैंडमास्टर एलेक्सी सराना के खिलाफ 20 चाल में ड्रॉ खेलते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब उनका अगले दौर में सामना हरिकृष्णा और ग्रैंडेलियस के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

P. Harikrishna
P. Harikrishna

इसके अलावा दो बार के चेस चैंपियन ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने भी पोलैंड के ग्रैंडमास्टर राडोस्लाव वोज्तास्जेक के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए 35 चाल में ड्रॉ खेला है। वहीं इसके चलत हुए अब उन्होंने भी अगले दौर में अपना प्रवेश पक्का कर लिया है। जबकि उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोडिरबेक याकूबबोव ने भारतीय विश्व जूनियर चैंपियन प्रणव वी को 38 चाल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version