Deaflympics 2025: भारत ने तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता जर्लिन जयरातचागन को 15 नवंबर से टोक्यो में शुरू हो रहे बधिर ओलंपिक के लिए अपनी ध्वजवाहक नियुक्त किया है। वहीं इस बार बधिर ओलंपिक में भारत रिकॉर्ड 111 सदस्यीय दल भेज रहा है। इसके लिए बीते दिन बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेल सचिव हरि रंजन राव ने भारतीय दल को औपचारिक रूप से विदाई दी। इसके लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था आज गुरुवार को टोक्यो के लिए रवाना होगा।
जर्लिन जयरातचागन बनेंगी भारतीय ध्वजवाहक :-

आगामी 15 नवंबर से टोक्यो में शुरू हो रहे बधिर ओलंपिक के लिए तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता जर्लिन जयरातचागन को ध्वजवाहक नियुक्त किया है। इसके लिए भारत इस बधिर ओलंपिक में अपना रिकॉर्ड 111 सदस्यीय दल भेज रहा है। इसके लिए बीते दिन बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेल सचिव हरि रंजन राव ने भारतीय दल को औपचारिक रूप से विदाई दी। वहीं आज गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो के लिए रवाना होगा।
खेल मंत्री ने दी भारतीय दल को शुभकामनाएं :-
इसके बाद भारत के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “इन विशेष खिलाड़ियों के लिए आयोजित वैश्विक टूर्नामेंटों में भारत की तेजी से हो रही प्रगति गर्व की बात है। तभी तो खेलों के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों के तहत हमें इस बार बधिर ओलंपिक में अभी तक का सबसे बड़ा भारतीय दल भेजने की खुशी है।

इसके चलते हुए हर वर्ष हमारे पदकों की संख्या बढ़ रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार हम ब्राजील से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।” इसके बाद इस खुशी के मौके पर जर्लिन जयरातचागन ने कहा कि, “भारत की ध्वजवाहक चुना जाना मेरे लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। यह मेरा तीसरा बधिर ओलंपिक है। लेकिन पहली बार मैं अपने देश का ध्वज लेकर नेतृत्व करूंगी। यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव होगा।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







