Wednesday, February 25
Freestyle Grand Slam: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसातोरोव को हराकर फ्रीस्टाइल ग्रैंडस्लैम शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि भारत के आर प्रज्ञानंद अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गए हैं। क्यूंकि प्रज्ञानंद को कारुआना के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा है।

सेमीफाइनल में पहुंचे अर्जुन एरिगेसी :-

Arjun Erigasi
image source via getty images
भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसातोरोव को हराकर फ्रीस्टाइल ग्रैंडस्लैम शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा भारत के ही स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गए हैं। इस मैच में एरिगेसी ने अब्दुसातोरोव को 1.5-0.5 से हराया था। जबकि प्रज्ञानंद को कारुआना के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा है।

प्रज्ञानंद ने तीन बार बनाई थी बढ़त :-

आर प्रज्ञानंद और कारूआना के बीच कुल सात निर्णायक बाजियां खेली गईं हैं। इस बीच भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञानंद ने तीन बार बढ़त बनाई है। इस दौरान उन्होंने पहली बाजी जीती थी। जबकि दूसरी बाजी में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह से छठी बाजी तक यही सिलसिला बना रहा। इसके बाद फिर कारूआना ने सातवीं बाजी जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके बाद प्रज्ञानंद अब सात अन्य खिलाड़ियों के साथ निचले ब्रैकेट में खिसक गए हैं।
R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa
जबकि अमेरिका के लेवोन एरोनियन और हैंस मोक निएमैन क्वार्टर फाइनल चरण में जीतने वाले अन्य खिलाड़ी हैं। अपने मैचों में लेवोन एरोनियन ने हिकारू नाकामुरा को और हैंस मोक निएमैन ने जोवोखिर सिंदारोव को हराया है। इस मैच को एरोनियन ने 2.5-1.5 के अंतर से जीता है। जबकि निएमैन ने सिंदारोव को 4-2 से हराया। इसके बाद अब सेमीफाइनल में अर्जुन का मुकाबला एरोनियन से जबकि निएमैन का कारूआना से होने वाला है।

कार्लसन ने हासिल की जीत की लय :-

Magnus Carlsen
image source via getty images
इसके अलावा निछले वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अपनी जीत की लय वापस हासिल कर ली है। क्यूंकि उन्होंने भारत के विदित गुजराती को आसानी से 2-0 से हरा दिया है। जबकि निचले वर्ग के अन्य मुकाबलों में अमेरिका के वेस्ली सो ने हमवतन सैमुअल सेवियन को और लीनियर डोमिनगेज पेरेज ने कज़ाकिस्तान की बिबिसारा अस्सौबायेवा को 1.5-0.5 के समान अंतर से हरा दिया है। वहीं पहले चरण के विजेता जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने अमेरिका के ही रॉबसन रे को 2.5-1.5 के अंतर से हरा दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version