Thursday, February 19

Google News Sports Digest Hindi

FIDE Chess: अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) (FIDE Chess) ने बताया कि आगामी 2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप में आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगैसी और आर वैशाली सहित भारत के पांच खिलाड़ी चुनौती पेश करने वाले है।

Indian men's chess team
image source via getty images

इसका (FIDE Chess) आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक रैपिड चैंपियनशिप के साथ शुरू होगा। इसके बाद फिर 29 दिसंबर को एक दिन का विश्राम होगा। जबकि ब्लिट्ज चैंपियनशिप के मुकाबले 30 और 31 दिसंबर को खेले जाएंगे।

FIDE Chess की शीर्ष प्रतियोगिता में भाग लेंगे भारत के खिलाड़ी :-

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने बताया कि आगामी 2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप (FIDE Chess) में आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगैसी और आर वैशाली सहित भारत के पांच खिलाड़ी चुनौती पेश करने वाले है।

R Praggnanandhaa
image source via getty images

इसके अलावा यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26-31 दिसंबर तक न्यूयॉर्क शहर में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इस टूर्नामेंट (FIDE Chess) का पहली बार उत्तरी अमेरिका में आयोजन हो रहा है। इसके अलावा इस प्रतियोगिता (FIDE Chess) में भारत की तरफ से कोनेरू हम्पी और द्रोणावल्ली हरिका भी अपनी चुनौती पेश करने वाली है।

Chennai Chess Grandmasters: चेन्नई शतरंज ग्रैंडमास्टर्स में अर्जुन एरिगेसी ने अरोनियन से खेला ड्रॉ खेला, वैशाली को मिला पहला अंक
image source via getty images

तभी तो इस बार फिडे (FIDE Chess) ने इसे अब तक का सबसे मजबूत सत्र करार देते हुए कहा कि इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेने वाले है। इसके अलावा इस शीर्ष शतरंज संस्था ने ‘एक्स’ पर लिखा कि, “विश्व के तीसरे नंबर के अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने भी इस टूर्नामेंट में भाग लेने की अपनी पुष्टि कर दी है।

Vaishali R
image source via getty images

इसके अलावा फिडे (FIDE Chess) ने बताया है कि, “इस बार 26 से 31 दिसंबर तक दुनिया के 300 से ज़्यादा बेहतरीन खिलाड़ी न्यूयॉर्क शहर में 1.5 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले है।” क्यूंकि इसमें भारत के शीर्ष खिलाड़ियों के अलावा भी दुनिया भर के कुछ बड़े नामों में पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन, फैबियानो कारूआना, वेस्ले सो और लेवोन एरोनियन शामिल हैं।

Koneru Hampi
Image Source: /@humpy_koneru

इसके अलावा हम यहां पर आपको बता देना चाहते है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक रैपिड चैंपियनशिप के साथ शुरू होगा। इसके बाद फिर 29 दिसंबर को एक दिन का विश्राम होगा। जबकि इस प्रतियोगिता के ब्लिट्ज चैंपियनशिप के मुकाबले 30 और 31 दिसंबर को खेले जाएंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version