Saturday, August 2

FIDE Women’s Candidates 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अब तक इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पांच खिलाड़ी अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं। यह प्रतियोगिता 2026 की शुरुआत में आयोजित होगी और इसका विजेता वीमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन की जू वेनजुन को चुनौती देगा।

हाल ही में, भारत की 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बातुमी में खेले गए फाइनल में कोनेरू हम्पी को हराकर FIDE Women’s World Cup 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही दिव्या ने सीधे कैंडिडेट्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं हम्पी को भी उपविजेता बनने का फायदा मिला और वे भी इस प्रतिष्ठित इवेंट का हिस्सा बन गईं।

अब तक कौन-कौन खिलाड़ी कर चुकी हैं क्वालीफाई?

अब तक कुल पांच खिलाड़ी FIDE Women’s Candidates 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इनमें से तीन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप के जरिए और दो ने ग्रैंड प्रिक्स के जरिए अपना स्थान पक्का किया है।

बता दें कि, चीन की ग्रैंडमास्टर झू जिनेर सबसे पहले कैंडिडेट्स में पहुंचने वाली खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने मई 2024 में FIDE Women Grand Prix सीरीज़ जीतकर यह स्थान हासिल किया। उनके बाद रूस की एलेक्ज़ेंड्रा गोऱयाचकिना ने उसी टूर्नामेंट में दूसरा स्थान पाकर क्वालीफाई किया।

इसके अलावा, World Cup 2025 के जरिए तीन स्थान तय हुए, जिसमें दिव्या देशमुख, कोनेरू हम्पी और तान झोंगयी शामिल रहीं। तान ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में अपनी हमवतन लेई टिंगजी को हराया और तीसरा स्थान पक्का किया।

FIDE Women’s Candidates 2026 में अब तक क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. झू जिनेर (चीन) – FIDE Women’s Grand Prix 2024-25 की विजेता
  2. एलेक्ज़ेंड्रा गोऱयाचकिना (रूस) – Grand Prix में रनर-अप
  3. दिव्या देशमुख (भारत) – Women’s World Cup 2025 की चैंपियन
  4. कोनेरू हम्पी (भारत) – Women’s World Cup की उपविजेता
  5. तान झोंगयी (चीन) – वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के मैच में जीत

बचे हुए तीन स्थानों के लिए क्या हैं रास्ते?

अब तक पांच खिलाड़ी Candidates 2026 में जगह बना चुकी हैं, यानी अब सिर्फ तीन स्थान शेष हैं। इन स्थानों को भरने के लिए FIDE ने साफ़ तौर से क्वालीफिकेशन प्रक्रिया निर्धारित की है। नीचे उनके बारे में जानकारी दी गई है।

1. FIDE Women’s Grand Swiss 2025 से दो स्थान

FIDE Women’s Grand Swiss 2025 एक अहम टूर्नामेंट है, जिसमें शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी सीधे कैंडिडेट्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। यदि इनमें से कोई खिलाड़ी पहले से क्वालीफाई कर चुकी होगी या वर्ल्ड चैंपियन होगी, तो उसकी जगह तीसरे या चौथे स्थान की खिलाड़ी को मौका मिलेगा।

2. FIDE Women’s Events से एक स्थान

तीसरा और अंतिम स्थान FIDE द्वारा आयोजित कुछ चुनिंदा इवेंट्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी को दिया जाएगा। इस कैटेगरी में शामिल इवेंट्स की सूची नीचे दी जा रही है:

  • FIDE Women’s Rapid & Blitz Championships 2024 और 2025
  • FIDE Women’s Grand Prix Series 2024-25
  • FIDE Women’s World Cup 2025
  • FIDE Women’s Grand Swiss 2025

इन सभी टूर्नामेंट्स में कुल प्रदर्शन को आधार मानते हुए यह तय किया जाएगा कि इनमें से किस खिलाड़ी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जो अभी तक किसी अन्य रास्ते से क्वालीफाई नहीं कर पाई हो।

भारत के लिए क्या है खास मौका?

भारत की दो महिला खिलाड़ियों दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी का FIDE Women’s Candidates 2026 में पहुंचना भारतीय चेस के लिए गर्व की बात है। दोनों खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि देश को भी गौरवान्वित किया।

अब भारत की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि क्या कोई तीसरी भारतीय खिलाड़ी भी बाकी बचे तीन स्थानों में जगह बना पाती है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत के लिए ऐतिहासिक पल होगा।

चेस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version