Saturday, June 20

Formula 1: भारत के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते दिन सोमवार को कहा कि साल 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होने जा रही है। इसके चलते हुए अब फॉर्मूला वन के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। क्यूंकि अब भारत के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अगले साल भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी हो जाएगी।

साल 2027 में भारत में होगी फॉर्मूला वन रेस की वापसी :-

भारत की सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते दिन सोमवार को कहा कि साल 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होने जा रही है। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस रेस के आयोजन के लिए कम से कम तीन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

Formula 1
Formula 1

इसके अलावा इस बीच उन्होंने कहा है कि भारत में साल 2027 में फॉर्मूला वन रेस नोएडा में होने जा रही है। वहीं यह पहली फार्मूला वन रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित की जाएगी।

लिबर्टी मीडिया ने नहीं की कोई भी टिप्पणी :-

Formula 1
Formula 1

इसके अलावा भारत इससे पहले फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रां प्री आयोजित कर चुका है। लेकिन उस समय कर और नौकरशाही संबंधी समस्याओं के कारण साल 2013 में तीसरे संस्करण के बाद इसे फॉर्मूला वन रेस के कैलेंडर से हटा दिया गया था। इसके अलावा लिबर्टी मीडिया के स्वामित्व वाली फॉर्मूला वन ने भारत में अपनी वापसी पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Formula 1
Formula 1

साल 2017 में लिबर्टी मीडिया द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद से इस फार्मूला वन रेस के खेल की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इसके अलावा इसमें पहले से ही रिकॉर्ड 24 रेस का कैलेंडर है। वहीं इस समय पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण इस महीने सऊदी अरब और बहरीन में होने वाले दो दौर को रद्द कर दिया गया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version